ब्रेकिंग
लातेहार में हाहाकार! पेट्रोल पंपों पर लटका ताला, कहीं खत्म हुआ स्टॉक तो कहीं मिल रहा सीमित तेल; बढ़ी... झारखंड के दुमका में नाबालिग से हैवानियत: पुलिस ने 3 दरिंदों को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में जुटी ट... 15 मई से लुधियाना में बढ़ेगा गंदगी का संकट? सफाई कर्मचारियों ने दी सख्त चेतावनी, मांगों को लेकर खोला... पंजाब के बंगा में सरेआम गुंडागर्दी या रंजिश? व्यक्ति की खौफनाक तरीके से हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस गुरुग्राम में घर खरीदना हुआ महंगा! अब बायर्स की पहली पसंद बन रहा 'सोहना', जानें क्यों यहां शिफ्ट हो ... पंजाब के हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक और टिप्पर की जोरदार टक्कर से उड़े परखच्चे, जांच में जुटी ... CBSE 12th Result 2026 Out: खत्म हुआ इंतजार! सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित, इस Direct Link से एक क्लिक... सड़कों पर सड़ांध और घरों में बदबू! सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से कूड़े के ढेर में बदला शहर, लोग बेहा... दर्दनाक हादसा! स्कूली बच्चों के साथ हुए एक्सीडेंट में 1 छात्र की मौत, कई घायल; मची चीख-पुकार रूह कंपा देने वाला मर्डर: दिनदहाड़े युवक को चाकुओं से गोदा, चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन बचाने के बजाय व...
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button