ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
उत्तरप्रदेश

संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई का काम शुरू…कल ASI टीम ने 2 घंटे लिया था जायजा

इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद रविवार को उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद की पुताई का काम शुरू हो गया है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम शनिवार को सर्वे के लिए पहुंची थी. रंगाई-पुताई का काम करने वाले कर्मचारी मौके पर पहुंच चुके हैं और मस्जिद की बाहरी दीवार पर पुताई का काम शुरू हो गया है, जिसकी वीडियो भी सामने आई है.

हाई कोर्ट के आदेश के तहत जामा मस्जिद के बाहरी हिस्से की पुताई होनी है. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 12 मार्च को एएसआई को एक हफ्ते के अंदर मस्जिद में पुताई करने का काम पूरा करने का निर्देश दिया था. कोर्ट के आदेश के बाद, एएसआई की एक टीम ने 13 मार्च को मस्जिद का मूल्यांकन किया. संभल जिला अदालत में मस्जिद पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील शकील वारसी ने बताया, संभल में शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई रविवार को शुरू हो गई है.

8 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

उत्तर प्रदेश की संभल की शाही जामा मस्जिद इस समय सुर्खियों में बनी हुई है. पिछले साल 24 नवंबर को यहां मुगलकालीन मस्जिद शाही जामा मस्जिद के सर्वे के बाद दंगे भड़क गए थे. दंगे इस हद तक भड़क गए थे कि 4 लोगों की मौत हो गई थी और पुलिस कर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए थे. जहां एक तरफ संभल जामा मस्जिद मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बिना किसी छेड़छाड़ के मस्जिद को बाहर से रंगने और लाईट से सजाने की इजाजत दे दी है. वहीं, मामले में अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी.

ASI की टीम ने लिया था जायजा

शाही जामा मस्जिद के सचिव मसूद फारूकी ने शनिवार को कहा था कि एएसआई की एक टीम दोपहर के आसपास मस्जिद में आई और इस बारे में चर्चा की कि मस्जिद की बाहरी दीवार पर पुताई करने में कितने मजदूर लगेंगे और कितने सामान की जरूरत होगी. हाई कोर्ट के आदेश के बाद एएसआई की एक टीम ने 13 मार्च को मस्जिद का मूल्यांकन किया. इसके बाद शाही जामा मस्जिद के अध्यक्ष जफर अली ने कहा था कि होली के बाद मस्जिद में पेंटिंग का काम शुरू हो जाएगा, जोकि 16 मार्च को शुरू हो गया है.

हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील हरि शंकर जैन ने कहा, पुताई सिर्फ शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार पर हो रही है. पक्षों के वकीलों को सुनने के बाद, जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल ने एएसआई को मस्जिद के बाहरी हिस्से पर लाईट लगाने का भी निर्देश दिया.

इससे पहले सोमवार को, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एएसआई की ओर से पेश वकील को निर्देश दिया था कि वो विशिष्ट साक्ष्य पेश करें कि मस्जिद की बाहरी दीवारों पर पुताई करने से किस पूर्वाग्रह का सामना करना पड़ेगा. मस्जिद समिति के वकील एसएफए नकवी ने कहा था कि “एएसआई ने आज तक अपने हलफनामे में यह खुलासा नहीं किया है कि वह विवादित ढांचे के बाहर पुताई और लाईट लगाने से इनकार कर रहा है.

कमेटी के सदर जफर अली ने क्या कहा?

जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली का कहना है कि उन्होंने याचिका लगाई थी। आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया के ठेकेदार बाहरी दीवारों पर रंग रोगन कर रहे हैं। सालों से सफेद ,हरा और सुनहरे रंग का इस्तेमाल पेंट में किया जाता रहा है। इस बार भी इन्हीं तीनों रंगों का इस्तेमाल किया जाएगा। उनका कहना है कि हिंदू पक्षकारों ने जो भगवा रंग की बात कही है, वह बकवास है। उन्हें ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। शहर में अमन और शांति होनी चाहिए ।जफर का कहना है कि रमजान के दौरान लाइटिंग भी जामा मस्जिद पर की जाएगी ।उनका कहना है कि मस्जिद पर हो रहे पेंट का खर्चा मस्जिद कमेटी वहन करेगी लेकिन हो सकता है कि कुछ खर्चा आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया भी वहन करें

Related Articles

Back to top button