ब्रेकिंग
Jamui Minor Girl Harassment Case: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए जमुई कांड के आरोपी नंदन और हरेराम, अब त... Jitan Ram Manjhi on Jamui Case: 'सम्राट की सरकार किसी को बख्शेगी नहीं', जमुई एनकाउंटर पर बोले HAM सं... Jharkhand News: 'घरजमाई बनना व्यक्तिगत पसंद'; हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला रखा बरकरार, जानिए पू... Rubella Outbreak Alert: जर्मन खसरा (रूबेला) की दस्तक से झारखंड में हड़कंप; रांची NHM में बना वार रूम... Jharkhand Crime: पाकुड़ में ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या; टोना-टोटका के शक में रिश्तेदार ने टांगी... Ambedkar Nagar News: अंबेडकर नगर भूमाफिया बुलडोजर कांड; शासन तक पहुंची गूंज, पुलिसकर्मियों पर गिरी ग... Saharanpur BJP News: सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन; अजब सिंह के स... BJP Campaign Strategy UP: जाति बनाम ध्रुवीकरण: यूपी में क्यों बढ़ी बीजेपी-संघ की चिंता? नितिन नबीन औ... HP High Court News: लंबे समय तक साथ रहने के आधार पर दूसरी पत्नी को नहीं कर सकते पेंशन से वंचित: हाईक... Kullu News: आनी उपमंडल में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; जाबोड़ा गांव के 4 युवक...
मध्यप्रदेश

विदेश भेजने के नाम पर फर्जी ट्रैवल एजैंट ने ठगे लाखों, मामला दर्ज

नवांशहर: वर्क परमिट पर न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 8.60 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी एजेन्ट खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी .को दी शिकायत में बलवीर सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी गांव रत्तेवाल थाना काठगढ़ ने बताया कि उसने जनवरी,2025 में सोशल मीडिया पर विदेश भेजने संबंधी विज्ञापन देखा था।

उसने दर्शाए गए मोबाइल नंबर पर काल की तो कालर ने अपना नाम संदीप सिंह चौहान तथा अपने जर्मन इंमीग्रेशन अमृतसर संबंधी जानकारी दी। उसने बताया कि उसने अपनी प्लस टू पास लड़की हरमन कौर तथा साले राकेश कुमार के लड़के संदीप सिंह निवासी गांव रैल माजरा को वर्क परमिट पर न्यूजीलैंड भेजने का सौदा 7-7 लाख में तय किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त ट्रैवल एजेन्ट ने उन्हें बताया कि वह सरकार के मंजूरशुदा ट्रैवल एजेन्ट है तथा पैसों का कोई रिस्क नही है।

उसने बताया कि उक्त एजेन्ट ने उनसे दोनों को न्यूजीलैंड भेजने के लिए पास्पोर्ट तथा 8.60 लाख रुपए लेकर बाकी की राशि तैयार रखने के लिए कहा। परन्तु उक्त एजेन्ट ने न तो उनके बच्चों को विदेश भेजा तथा न ही पैसे वापिस कर रहे है। पैसे वापिस मांगने पर उन्हें धमकियां दी जा रही है । उसने बताया कि उक्त एजेन्ट द्वारा बच्चों को विदेश न भेजने तथा पैसे वापिस न करने के चलते उसकी लड़की को दिमागी सदमा पहुंचा है तथा मानसिक हालत खराब है। एस.एस.पी.को दी शिकायत में उसने अपनी राशि वापिस करवाने तथा आरोपी के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी.स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरान्त दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना काठगढ़ की पुलिस ने आरोपित संदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी अमृतसर के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button