ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
मध्यप्रदेश

बेटी बेकसूर, खुद किया फोन, झूठ बोल रही पुलिस… राजा मर्डर केस में सोनम की गिरफ्तारी पर क्या बोले पिता?

मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी अब सुलझ गई है. पुलिस के मुताबिक, राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही सुपारी देकर अपराधियों से करवाई है. मेघालय पुलिस ने कहा कि राजा मर्डर केस की मास्टरमाइंड सोनम ही है. सोनम को यूपी के गाजीपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस पूरे मामले में सोनम के पिता ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने कहा है कि उनकी बेटी निर्दोष है.

सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने कहा कि मुझे अपनी बेटी सोनम पर पूरा भरोसा है. वह कभी भी इस तरीके की (अपने पति को मारना) हरकत नहीं कर सकती. राजा और सोनम की शादी भी दोनों परिवारों की मर्जी से हुई थी. इस मामले में राज्य (मेघालय) सरकार पहले दिन से ही झूठ बोल रही है.

क्या बोले सोनम के पिता देवी सिंह?

देवी सिंह ने कहा कि मेरी बेटी कल रात गाजीपुर में एक ढाबे पर आई थी. उसने अपने भाई को फोन किया. इसके बाद पुलिस ढाबे पर गई और उसे वहां से ले जाया गया. मैं अपनी बेटी से बात नहीं कर पाया हूं. मेरी बेटी ऐसा क्यों करेगी (अपने पति को मारना)? मेघालय पुलिस झूठ बोल रही है. मेरी बेटी खुद ही गाजीपुर पहुंची. उसे मेघालय में गिरफ्तार नहीं किया गया.

देवी सिंह के मुताबिक, हम मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव से मिलकर सीबीआई जांच की मांग करने की सोच रहे थे. मेघालय पुलिस अपने से कहानियां गढ़ रही है. इस मामले में सीबीआई जांच शुरू होने दीजिए, पुलिस स्टेशन (मेघालय में) के सभी अधिकारी सलाखों के पीछे होंगे…” सोनम के घरवालों ने जोर देकर कहा कि बिना जांच के किसी पर आरोप लगाना गलत है.

11 मई को हुई थी शादी

सोनम और राजा की शादी इसी साल धूमधाम से 11 मई को हुई थी. शादी के बाद दोनों कपल शिलॉन्ग हनीमून मनाने चले गए थे, जहां पर राजा की हत्या कर लाश को खाई में फेंक दिया गया था. वहीं, सोनम शिलॉन्ग से फरार हो गई थी. राजा मर्डर केस में अबतक 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इस मामले में 1 आरोपी फरार है. सोनम को गाजीपुर से मेघालय लाया जाएगा. वहीं पर उसकी पेशी होगी.

Related Articles

Back to top button