ब्रेकिंग
माल लदान में SECR ने रचा नया इतिहास, लक्ष्य से 4 दिन पहले 100 मिलियन टन का आंकड़ा पार रायपुर में खुले नाले और गड्ढों से हादसे: 5 वर्षीय काव्यांश की मौत पर नेता प्रतिपक्ष ने निगम आयुक्त स... गौरेला में 5 साल की मासूम को कोबरा सांप ने डंसा: परिजनों की सतर्कता से बची जान, जिला अस्पताल में भर्... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक आदेश: 56 नव नियुक्त सिविल जजों की पदस्थापना सूची जारी, 29 अगस्त... पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: रायपुर में ट्री गार्ड व पेवर से घिरे पेड़ों को मिली खुली हवा और पानी,... राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड की 26वीं बैठक: खनिज अन्वेषण की प्राथमिकताओं को दिया गया अंतिम र... छत्तीसगढ़ बनेगा क्रिटिकल मिनरल्स का हब: लिथियम, REE और 35 रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की होगी खोज, GSI ने स... छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी आवास पर छापा, कांग्रेस का... बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प...
दिल्ली/NCR

दिल्ली: तिलक नगर में डबल मर्डर, दो दोस्तों ने चाकू से एक-दूसरे पर किए कई वार, दोनों की मौत

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां दो दोस्तों के बीच मामूली झगड़ा इतना बड़ा रूप ले गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया और मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही तिलक नगर और ख्याला थानों की पुलिस टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं. मृतकों की पहचान संदीप और आरिफ के रूप में हुई है. दोनों ख्याला के बी ब्लॉक के निवासी थे और पास-पास में ही अपने परिवार के साथ रहते थे. दोनों शादीशुदा थे और उनके छोटे बच्चे भी हैं.

दोनों की दोस्ती काफी पुरानी थी

स्थानीय लोगों के अनुसार संदीप और आरिफ की दोस्ती काफी पुरानी थी. दोनों साथ में उठते-बैठते थे और दिन का अधिकतर समय एक-दूसरे के साथ बिताते थे. संदीप पहले एक जिम ट्रेनर रह चुका है और अब प्रॉपर्टी के काम से जुड़ा हुआ था. वहीं आरिफ के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है.

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई. मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया. हमले के बाद दोनों लहूलुहान हो गए और वहीं बेसुध होकर गिर गए. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पड़ोसी भी इस घटना से सकते में हैं क्योंकि किसी को यह अंदेशा नहीं था कि दोनों गहरे दोस्त इस तरह एक-दूसरे के खून के प्यासे बन जाएंगे.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया है. वहीं, घटना की सभी एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार इतनी गहरी दोस्ती के बीच ऐसा क्या हुआ कि बात जानलेवा झगड़े तक पहुंच गई. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button