ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
पंजाब

जालंधर का मेयर आखिर है कौन… धीर या राजा ? महानगर को लेकर उठ रहा यह सवाल

जालंधर: महानगर में आधुनिकता व विकास के देव वायदे तो ढेरों महानगर वासियों के साथ किए जाते हैं निगम से जुड़े कई विकास कार्यों को दिन-प्रतिदिन बढ़िया व अपडेट करने का दावा किया जाता है लेकिन चौकों में लगे पुराने बोर्ड व बोर्डों के ऊपर लगे पुराने पदाधिकारियों व नेताओं के नामों तक को निगम 6 महीने बीत जाने के बावजूद अपडेट नहीं कर पाया स्थानीय फुटबॉल चौक में लगा जगदीश राजा मेयर के नाम का बोर्ड किसी भी नए नागरिक या राजनीति में रुचि न रखने वाले नागरिक को चक्कर में डाल सकता है।

क्योंकि जगदीश राज राजा कांग्रेस सरकार में मेयर रह चुके है और वर्तमान में आम आदमी पार्टी के वनीत धीर को मेयर बने 6 महीने बीत चुके हैं लेकिन निगम व प्रशासनिक अफसरों ने लगे बोर्डों में बदलाव करना व अपडेट करना जरूरी नहीं समझा जो निगम अपने सबसे वरिष्ठ पदाधिकारी व नंबर एक नागरिक मेयर की प्रतिष्ठा के मामले में इतनी लापरवाही दिखा सकते हैं, ऐसे में महानगर निवासी निगम विभाग से आखिर कौन-से विकास की उम्मीद लगा कर बैठे हैं।

Related Articles

Back to top button