ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर का निधन, रीवा में किया जाएगा अंतिम संस्कार

रीवा : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का बुधवार को निधन हो गया। ब्रह्मादीन यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश में 98 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सुल्तानपुर से उनका पार्थिव शरीर रीवा लाया जा रहा है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ब्रह्मादीन यादव अपने सबसे छोटे बेटे विवेकानंद यादव के साथ सुल्तानपुर स्थित आवास में रहते थे। उन्हें लंबे समय से पेट संबंधित बीमारी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।ब्रह्मादीन यादव अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। उनके तीन बेटे हैं और एक बेटी है। बेटे रामानंद यादव, सदानंद यादव, और विवेकानंद यादव और इकलौती बेटी सीमा यादव जिसका विवाह 1994 में वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ उज्जैन में हुआ था।

ब्रह्मादीन यादव रीवा के मॉडल स्कूल में शिक्षक थे। जो 1987 में प्रिंसिपल पद से रिटायर हो गए थे। इसके बाद वह अपने छोटे बेटे विवेकानंद यादव के साथ रहने सुल्तानपुर चले गए थे। ब्रह्मादीन यादव शुरुआत से ही संघ से जुड़े रहे विद्यार्थी जीवन में कई आंदोलन में शामिल हुए थे।

लंबे समय से बीमार होने के बाद उनकी इकलौती बेटी सीमा यादव उनसे मिलने के लिए कुछ दिन पहले ही सुल्तानपुर गई हुई थी। कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव रीवा स्थित आवास पर पहुंचे थे और उन्होंने अपने ससुर के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार रीवा में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button