ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
पंजाब

Vande Bharat, शताब्दी, राजधानी Trains को लेकर अहम खबर, पढ़ें…

जालंधर: उत्तर रेलवे द्वारा बड़ी पहल करते हुए जालंधर स्थित डीएमयू कार शैड को इंटीग्रेटेड कोचिंग डिपो में परिवर्तित करने की योजना बनाई है, जिसमें करीब 200 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। रेलवे हैडक्वार्टर से मंजूरी मिलने के बाद मंडल स्तर पर इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यह कदम रेलवे के रखरखाव एवं संचालन को और अधिक सुदृढ़ व एकीकृत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि डीएमयू कार शेड के पास अब तक केवल डीज़ल मल्टीपल यूनिट (डी.एम.यू.) और इलैक्ट्रिक मल्टीप्ल यूनिट (ई.एम.यू.) ट्रेनों के संचालन और मुरम्मत की जिम्मेदारी थी। इसका अब विस्तार किया जा रहा है। शैड के विस्तार के बाद यहां शताब्दी, राजधानी, वंदे भारत जैसी ट्रेनों के कोचों की भी मेंटेनेंस की जाएगी। इसके साथ ही यहां मेल/एक्सप्रैस ट्रेनों के कोचों का भी निरीक्षण, सफाई, मुरम्मत और अन्य आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे। इस इंटीग्रेटेड कोचिंग डिपो में आधुनिक उपकरणों एवं आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी ताकि समयबद्ध और कुशल रखरखाव सुनिश्चित किया जा सके।

इससे रेल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। सूत्रों के मुताबिक परिवर्तन प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। जिसमें मौजूदा अवसंरचना का उन्नयन और कर्मचारियों का पुनःप्रशिक्षण भी शामिल है। जिक्र योग्य है कि पूरे उत्तर रेलवे में केवल जालंधर शहर में ही डी.एम.यू. कार मेंटेनेंस शैड है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के बडगाम और एक शकूर बस्ती में छोटी शैड है जहां डी.एम.यू. और ई.एम.यू. की मेंटेनेंस की जाती है। अब जालंधर में इंटीग्रेटेड कार शैड बनने से काफी लाभ होगा। यहां बता दे कि केंद्र सरकार द्वारा जिस प्रकार रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का नवीनीकरण किया जा रहा है और वंदे भारत जैसी नई ट्रेनों का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में जालंधर में अत्यधिक इंटीग्रेटेड शैड बनने से रेलवे और सशक्त रूप से उभर कर सामने आएगा।

Related Articles

Back to top button