ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
पंजाब

पंजाब सरकार का Industry को लेकर बड़ा ऐलान, कारोबारियों को होगा फायदा

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य की उद्योग नीति को लेकर बड़े ऐलान किए। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार अब इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न सेक्टरों के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाने जा रही है। हर सेक्टर के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें 8 से 10 सदस्य होंगे। ये कमेटियां दो वर्षों के लिए गठित की जाएंगी और हर कमेटी का एक चेयरमैन होगा। प्रत्येक कमेटी को अपनी पहली रिपोर्ट 45 दिनों के भीतर सरकार को सौंपनी होगी।

संजीव अरोड़ा ने कहा कि इन कमेटियों से जल्द से जल्द सुझाव लेकर नई उद्योग नीति लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि ये कमेटियां सरकार को यह सुझाव देंगी कि हर सेक्टर की क्या आवश्यकताएं हैं और नीति में कौन-कौन से बदलाव किए जाने चाहिएं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अक्सर एक कमेटी जो एक सेक्टर के लिए उचित होती है, वह दूसरे सेक्टर के लिए उतनी उपयुक्त नहीं होती। इसलिए अब जब नई नीति बनाई जाएगी, तो हर सेक्टर की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए काम किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से कुल 22 कमेटियों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल इंडस्ट्री बहुत बड़ा सेक्टर है, इसलिए उसे तीन कमेटियों में बांटा गया है, जबकि अन्य सभी सेक्टरों के लिए एक-एक कमेटी बनाई गई है। इस पहल का उद्देश्य यह है कि हर इंडस्ट्री को उसकी जरूरत के अनुसार सहयोग मिल सके और राज्य की औद्योगिक नीतियां और अधिक प्रभावी और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुकूल बन सकें।

Related Articles

Back to top button