ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

झारखंड: Youtube से लिया आइडिया, छापने लगे जाली नोट…100- 500 की गड्डियां जब्त; 3 गिरफ्तार

झारखंड के पाकुड़ से पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पहले यूट्यूब से जाली नोट छापने की तकनीक सीखी. फिर नकली नोट छापने का गोरखधंधा शुरू कर दिया. पाकुड़ के एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने नकली नोट छापने के कारोबार में शामिल इन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से लगभग 7100 जाली नोट और नोट छापने की मशीन समेत कई अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पाकुड़िया थाना क्षेत्र के राजपोखर निवासी बादशाह खान, गोड्डा जिला के सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा धमनी निवासी दीपक पंडित और चमन लाल पंडित शामिल के रूप हुई है. पाकुड़ जिला की एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि गिरोह का सरगना बादशाह खान है. उसने अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर यूट्यूब पर वीडियो देख जाली नोट छापने की तकनीक सीखी. इसके बाद जाली नोट छापने के धंधे को शुरू कर दिया और फिर 100 रुपए और 500 रुपए के जाली नोट छापकर उन्हें स्थानीय हाट बाजारों में खपाने का काम करने लगा.

गिरोह से जुड़े तीन लोग गिरफ्तार

लगातार नकली नोटों के बाजारों में सर्कुलेशन की जानकारी मिलने के बाद एक टीम का गठन किया गया था. गठित टीम ने इस गिरोह से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही पूरे जाली नोट के नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश और उनके पहचान में भी पुलिस की टीम जुट गई है. यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट छापने की तकनीक सीखकर और नकली नोट छाप कर उसे बाजारों में खपाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है.

पहले भी पुलिस ने किया था खुलासा

पाकुड़ जिले की इस घटना से पहले झारखंड के रांची के लोअर बाजार थाना की पुलिस ने जाली नोट के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया था और रांची के ही नामकुम क्षेत्र के रहने वाले पूर्व सैनिक सुभाष प्रसाद को गिरफ्तार किया था. पूर्व सैनिक सुभाष प्रसाद को गिरफ्तार करने के बाद उसके घर की तलाशी भी ली गई थी, जहां से 500 रुपए के 29 जाली नोट बरामद किए गए थे.

Related Articles

Back to top button