ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मनोरंजन

शाहरुख खान की इस ब्लॉकबस्टर को 4-4 हीरोइनों ने किया रिजेक्ट, फिर इस एक्ट्रेस ने मार ली थी बाजी

शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्मों में काम करने का सपना हर एक्ट्रेस देखती है. हालांकि ये मौका कई बार बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस के हाथों से भी फिसल जाता है. लेकिन पहले ऐसा नहीं था. एक वक्त ऐसा भी था जब सुपरस्टार की फिल्मों को एक या दो नहीं बल्कि 4-4 एक्ट्रेस भी रिजेक्ट कर दिया करती थीं. शाहरुख के साथ हीरोइने सिर्फ लीड रोल करना ही पसंद करती थीं, अगर उन्हें सेकंड लीड रोल भी ऑफर किया जाता था, तो वो साफ इनकार कर देती थीं.

27 साल पहले शाहरुख खान की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म आई थी, जिसे आज भी लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं. ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि साल 1998 में रिलीज हुई कुछ कुछ होता है. फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी लीड रोल में नजर आए थे. तीनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था. इस फिल्म में राहुल का रोल शाहरुख ने प्ले किया था, अंजली काजोल बनी थीं और टीना का किरदार रानी मुखर्जी ने निभाया था.

27 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म

फिल्म में टीना के रोल के लिए कई एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया. लेकिन किसी ने भी कुछ कुछ होता है के लिए हामी नहीं भरी. मेकर्स जब थक हार चुके थे, तब उनके पास रानी मुखर्जी पहुंची थीं. उन्होंने इस किरदार को बेहद शानदार तरीके से फिल्म में निभाया. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म किस-किस ने रिजेक्ट किया.

4-4 हीरोइनों ने ठुकराया था फिल्म का ऑफर

ट्विंकल खन्ना – मेकर्स ने फिल्म कुछ कुछ होता है के लिए सबसे पहले ट्विंकल खन्ना को टीना के रोल के लिए अप्रोच किया था. ट्विंकल का असली नाम टीना है और उन्हें उनके परिवार वाले आज भी टीन ही कहकर बुलाते हैं. ऐसे में करण जौहर चाहते थे कि वही उनकी पिल्म की टीना बनें. लेकिन उन्होंने इस रोल को ठुकरा दिया.

ऐश्वर्या राय – मेकर्स अपनी फिल्म के टीना वाले किरदार को लेकर ऐश्वर्या राय के पास भी पहुंचे थे. लेकिन उनका मानना था कि पहले भी इस तरह का किरदार बड़े पर्दे पर पेश कर चुकी थीं, ऐसे में उन्होंने भी इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया.

करिश्मा कपूर – उस दौरान करिश्मा कपूर सभी की फेवरेट हुआ करती थीं. लेकिन जब उन्हें टीना के किरदार की कहानी सुनाई गई तो उन्होंने भी इस रोल को करने से साफ मना कर दिया.

रवीना टंडन – खबरों की मानें तो शाहरुख की फिल्म के मेकर्स ने तो रवीना टंडन को भी फिल्म ऑफर की थी. लेकिन उन्होंने भी किसी वजह के चलते इस किरदार को निभाने से इनकार कर दिया.

Related Articles

Back to top button