ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन ने हमीदिया अस्पताल में CT स्कैन और MRI मशीन का किया लोकार्पण, अब मरीजों को मिलेगी आधुनिक जांच सुविधा

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के हमीदिया अस्पताल में शुक्रवार को मॉडर्न MRI और CT स्कैन यूनिट की शुरुआत हो गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश हेल्थ सेक्टर में अब राष्ट्रीय मॉडल बन रहा है। वहीं, चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने हमीदिया अस्पताल का नाम बदलने की मांग करते हुए कहा, भोपाल रियासत के नवाब हमीदुल्ला ने भारतीयों पर गोली चलवाई थी। वह देशभक्त नहीं, गद्दार था। ऐसे व्यक्ति के नाम पर कोई भी इमारत या संस्थान नहीं रहना चाहिए।

गांधी मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित हमीदिया अस्पताल में स्थापित आधुनिक MRI और CT स्कैन मशीनें अब प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सबसे पहले भोपाल में शुरू की गई हैं। लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा भी मौजूद रहे। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, अब सरकारी अस्पतालों में हम पूरी तरह से उन्नत तकनीक पर काम कर रहे हैं।

हेल्थ सेक्टर में मध्यप्रदेश देश के लिए मॉडल बन रहा है। 40 से ज्यादा मेडिकल कॉलेजों में एयर एंबुलेंस से लेकर मॉडर्न स्कैनिंग तक की सुविधा है। उन्होंने बताया कि PPP मॉडल के तहत चार मेडिकल कॉलेज पहले ही सौंपे जा चुके हैं और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button