ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर सील हुई अहाना कुमरा और सुशांत की बिल्डिंग, एक्ट्रेस को सता रही हैं पैरेंट्स की चिंता

मुंबई: पूरे विश्व में महामारी कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। भारत में इसका प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है। महानगरी मुंबई में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं। इसी बीच  बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में कोरोना पीड़ित मिला है, जिसके बाद एक्ट्रेस अहाना कुमरा और एक्टर सुशांत सिंह की सोसाइटी को सील कर दिया गया है। एक्ट्रेस अहाना इस बिल्डिंग में अपने माता पिता के साथ रहती हैं लेकिन लॉकडाउन के चलते वह घाटकोपर में अपनी बहन के घर पर अटकी हुई हैं।

वहीं जैसे ही अहाना के इस बात की जानकारी मिली तब से वह अपने माता-पिता को लेकर घबराई हुई हैं। मिड डे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अहाना ने बताया कि मैं अपने माता-पिता के लिए चिंतित हूं, जो अभी वहां हैं। पूरी बिल्डिंग को उन्होंने कॉर्डन ऑफ कर दिया है। अहाना ने आगे कहा, ‘मेरी सबसे बड़ी चिंता मेरे पिता हैं, क्योंकि वो डायबेटिक हैं। अच्छी बात यह है कि बिल्डिंग के गेट पर दवाइयां पहुंचाई जा रही हैं।

मेरे परिवार ने जरूरी चीजें स्टॉक कर ली हैं, लेकिन अगर यह लंबा चला तो हालात मुश्किल हो सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि हम लोग एक-दूसरे को कॉल करके स्थिति को हल्का करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे गिल्टी फील हो रहा है, क्योंकि उनके साथ नहीं हूं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अहाना द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर, लिप्सिटक अंडर माय बुरखा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा ऑफिशियल चूकियागिरी, ऑफिशियल सीईओगिरी, रंगबाज और इनसाइड एज जैसी वेबसीरीज में नजर आ चुकी हैं। वहीं सुशांत सिंह की बात करें तो वह फिल्मों के अलावा लाइफ ऑके के शो सावधान इंडिया को भी होस्ट कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button