ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
पंजाब

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहीं बेटियों के लिए खुशखबरी, हो गया बड़ा ऐलान

जालंधर: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो ने एक अहम पहल की है। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल के निर्देशों पर लड़कियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी।

डी.सी. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि यह कोचिंग अगस्त से अक्तूबर तक डा. भीमराव अंबेडकर भवन, जालंधर में आयोजित की जाएगी। यह सुविधा उन लड़कियों के लिए है जिनकी शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10+ 2 या स्नातक हो। यह कोचिंग केंद्र और पंजाब सरकार की नौकरियों के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेगी।

उन्होंने बताया कि कक्षाओं में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लड़कों के लिए भी एक अलग बैच चलाया जाएगा, जिसमें नाममात्र की फीस ली जाएगी। विभागीय अधिकारी नीलम महे ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, कमरा नंबर 313, तीसरी मंजिल, जिला प्रशासनिक परिसर में संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर कॉल कर सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन करवाएं और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करके अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।

Related Articles

Back to top button