ब्रेकिंग
Skin Care Tips: केले में मिलाकर लगा लें यह एक चीज, कांच जैसा चमकेगा चेहरा; महंगी फेशियल की होगी छुट्... Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर MP Transfer Policy 2026: मध्य प्रदेश में जल्द हटेगा तबादला बैन; CM मोहन यादव की घोषणा, इस महीने से श... Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की हाई-लेवल मीटिंग; इस दिग्गज नेता का नाम सबसे...
मध्यप्रदेश

खरगोन : नगर भ्रमण पर निकले श्री सिद्धनाथ महादेव के शिवडोले, श्रदालुओं का उमड़ा सैलाब

खरगोन: खरगोन शहर में आज निकले भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव के शिवडोले में श्रदालुओं की भीड़ उमड़ी। दिन भर में करीब 15 घंटे से अधिक समय नगर भ्रमण कर देर रात मंदिर परिसर में वापस शिवडोला लौटेगा। पिछले 57 वर्षों से लगातार प्राचीन ऐतिहासिक सिद्धनाथ महादेव मंदिर का शिवडोला निकल रहा है। इस वर्ष महाकाल की सवारी की तर्ज पर शिवडोले को भव्य रूप समिति के द्रवारा दिया गया। मंदिर परिसर से निकलते ही भगवान भोलेनाथ की आगवानी पुलिस बैंड द्वारा की गई।

शिव डोले में करीब 3 लाख श्रद्धालु आज दिन भर में दर्शन कर शिव की बारात में शामिल होंगे। शिवडोले में सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल पूर्व मंत्री विधायक बालकृष्ण पाटीदार भाजपा अध्यक्ष नंदा ब्राहम्णे कलेक्टर भव्या मित्तल और एसपी धर्मराज मीना भी शामिल हुए। इस दौरान सांसद पटेल और पूर्व मंत्री पाटीदार ने भगवान भोलेनाथ की आरती भी की।

सुरक्षा को लेकर आसपास के 6 जिले के अतिरिक्त फोर्स सहित करीब एक हजार से अधिक पुलिस बल और अधिकारी चप्पे चप्पे पर तैनात किये गये हैं। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। शिव डोले में दो दर्जन से अधिक झांकी, नृत्य दल, अखाड़े के साथ साथ 80 सेवा स्टॉल के माध्यम से लाखों भक्तों की दिन भर निशुल्क सेवा विभिन्न समितियों के द्वारा दी जायेगी। कानून व्यवस्था को लेकर शहर का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होता है।

कलेक्टर ने स्थानीय अवकाश आज घोषित किया है। शहर में 5 अस्थाई बस स्टैंड सहित यातायात डायवर्ट किया गया है। संपूर्ण शहर में आज आस्था श्रद्धा के चलते व्यापारियों द्वारा बाजार बंद रखे जाते हैं।

Related Articles

Back to top button