ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
पंजाब

मणिमहेश यात्रा में पंजाब के 3 युवकों की दर्दनाक मौ*त, परिवार में छाया मातम

मणिमहेश गए पंजाब के युवकों की दर्दनाक मौत होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चल रही मणिमहेश यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी से 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 2 युवकों बीती रात व एक की आज सुबह मौत हो गई।

माउंट ट्रेनिंग और एनडीआरएफ की टीम द्वारा शव को पोस्टमार्मट के लिए भरमौर लाया जा रहा है और और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतकों की पहचान अमन (उम्र 18) निवासी पठानकोट, रोहित (उम्र 18) निवासी गुरदासपुर और अनमोल (उम्र 26) निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। अमन को बीती रात कमल कुंड से रेस्क्यू किया गया था, लेकिन गौरीकुंड में उसकी मौत हो गई। रोहित की जान कुगती ट्रैक पर ऑक्सीजन की कमी से गई, जबकि अनमोल की मौत धंचो में आज सुबह करीब 10 बजे हुई।

फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कर शव सौंपे जाएंगे। भरमौर के एसडीएम कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि उक्त घटनाओं में तीनों श्रद्धालुओं की जान गई है। पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते प्रशासन ने यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया है। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने के निर्देश दिए गए हैं। भारी बारिश के कारण पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है, जिससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। इसके चलते बड़ी संख्या में यात्री रास्ते में फंसे हुए हैं।

गौरतलब है कि इस बार मणिमहेश यात्रा 16 अगस्त से 31 अगस्त तक निर्धारित है, लेकिन खराब मौसम ने यात्रा में बाधा डाल दी है। अब तक यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी, पत्थर गिरने और अन्य हादसों में 14 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button