ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
विदेश

24 घंटे में बदले ट्रंप के सुर, बोले- PM मोदी बहुत शानदार, भारत ने अपने लिए रोकी थी दवा

कोरोना संकट से जूझ रहे अमेरिका ने भारत से मदद मांगते हुए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवाई मांगी थी लेकिन इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी भी दी थी। भारत को धमकी देने वाले ट्रंप के सुर 24 घंटे में ही बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। अब ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवाई को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने अब कहा कि पीएम मोदी ने इस मसले पर उनकी मदद की, वह काफी शानदार हैं।

ट्रंप ने कहा कि हम विदेश से कई सारी दवाईयां मंगवा रहे हैं, इसको लेकर मैंने प्रधानमंत्री मोदी से भी बात की क्योंकि भारत से भी काफी दवाई आ रही हैं। ट्रंप ने कहा कि मैंने पीएम मोदी से पूछा कि क्या वो दवाई देंगे? वो शानदार थे और उन्होंने मदद के लिए भरोसा जताया। भारत ने अपनी जरूरत के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवाई के निर्यात पर रोक लगाई थी लेकिन वो सही है क्योंकि इस समय उनको भी इसकी जरूरत है।

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा था कि अगर भारत हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की सप्लाई नहीं करता है, तो वह उनपर जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं। ट्रंप की धमकी के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से जवाब दिया गया था कि हमारी प्राथमिकता अपने देश में भरपूर स्टॉक रखना है लेकिन उसके बाद जिन देशों में कोरोना वायरस सबसे ज्यादा घातक है वहां पर चिन्हित दवाईयों को भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button