ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

कोरोना: राजनीतिक पार्टियों के फ्लोर लीडर्स के साथ PM मोदी की मीटिंग, लॉकडाउन पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश पर मंडरा रहे कोरोना संकट के बीच बुधवार को एक बार फिर से राजनीतिक पार्टियों के फ्लोर लीडर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बातचीत कर रहे हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी लॉकडाउन को लेकर इन नेताओं से चर्चा कर सकते हैं। पीएम मोदी आज भाजपा, कांग्रेस, डीएमके, एआईएडीएमके, टीआरएस, सीपीआईएम, टीएमसी, शिवसेना, एनसीपी, अकाली दल, एलजेपी, जेडीयू, एसपी, बीएसपी, वाईएसआर कांग्रेस और बीजेडी के फ्लोर लीडर्स के साथ चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में सांसद निधि को स्थगित किए जाने और मेडिकल इक्विपमेंट के लिए राज्य सरकारों को तुरंत आर्थिक मदद देने का मुद्दा उठाया जा सकता है। साथ ही छोटे कारोबारियों और दिहाड़ी मजदूरों आदि के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है।

ये लीडर शामिल
इस मीटिंग में टीएमसी की ओर से टीआर बालू, एआईएडीएमके की ओर से नवनीत कृष्णनन, कांग्रेस की ओर से गुलाम नबी आजाद और अधीर रंजन चौधरी, टीआरएस की ओर से नम्मा नागेश्वर राव और के केशवा राव, सीपीआईएम की ओर से ई करीम, टीएमसी की ओर से सुदीप बंदोपाध्याय, शिवेसना की ओर से विनय राउत और संजय राउत, एनसीपी की ओर से शरद पवार बात कर रहे हैं।

वहीं अकाली दल की ओर से सुखबीर बादल, एलजेपी की ओर से चिराग पासवान, जेडीयू की ओर से आरसीपी सिंह, एसपी की ओर से राम गोपाल यादव, बीएसपी की ओर से दानिश अली और सतीश मिश्रा, वाईएसआर कांग्रेस की ओर से विजयसाईं रेड्डी और मिधुन रेड्डी, बीजेडी की ओर से पिनाकी मिश्रा और प्रसन्ना आचार्य चर्चा में शामिल। बता दें कि 21 दिन का लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म होने जा रहा है और इसके आगे की रणनीति क्यो होगी उस पर केंद्र सरकार चिंतन कर रही है।

Related Articles

Back to top button