ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...
दिल्ली/NCR

ललित मोदी का भाई दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, बाहर भागने की फिराक में था समीर

भारत के भगोड़े कारोबारी ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. सू्त्रों के मुताबिक, रेप के पुराने मामले में पुलिस ने समीर को गिरफ्तार किया है. जिस समय समीर को पकड़ा गया था, वो एयरपोर्ट पर कही बाहर जाने के लिए पहुंचा था.

सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली पुलिस ने रेप के एक पुराने मामले में समीर मोदी को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. यह मामला काफी पुराना बताया जा रहा है. पुलिस लंबे समय से इस मामले की जांच कर रही थी. बताया जा रहा है कि यह केस न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में दर्ज है. सूत्रों के मुताबिक, समीर को इसी थाने ले जाया गया है.

50 करोड़ रुपये मांगे जाने बात आई सामने

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में शिकायतकर्ता महिला और समीर मोदी के वकील के बीच कई बार बात हो चुकी थी. महिला ने इस मामले में समझौता करने के लिए 50 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन समीर मोदी ने पैसा देने से मना कर दिया. माना जा रहा है कि महिला के दबाव के चलते दिल्ली पुलिस ने समीर मोदी को अरेस्ट किया है.

पुलिस हिरासत में है समीर मोदी

समीर मोदी को पुलिस हिरासत में है. समीर के परिजन और उसके वकील भी मौके पर हैं. सूत्रों से पता चला है कि समीर मोदी की अरेस्टिंग के बाद उसके परिवार को भी यकीन नहीं हो रहा है.समीर का परिवार इस मामले में वरिष्ट अधिवक्ताओं से बातचीत कर रहा है. फिलहाल परिवार की तरफ से किसी भी तरह का बयान नहीं आया है.

11 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर परिवार में चल रही है तकरार

समीर मोदी और उनके परिवार में आपस में भी संपत्ति को लेकर लंबे समय से तकरार चल रही है. दरअसन उनके पिता केके मोदी के पास करीब 11 हजार करोड़ की संपत्ति है. इस संपत्ति को लेकर समीर मोदी, उनकी मां बीना मोदी और भाई-बहनों के बीच सालों से कोर्ट में केस चल रहा है. फिलहाल इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

समीर का विवादों से रहा है पुराना नाता

ललित मोदी के भाई समीर का विवादों से पुराना नाता रहा है. संपत्ति विवाद के बीच साल 2024 में समीर मोदी ने अपनी मां बीना मोदी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी. समीर ने आरोप लगाया था कि मां पीएसओ ने गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया की बोर्ड मीटिंग के दौरान उन पर हमला किया था. समीर का आरोप है कि मां बीना मोदी उन्हें कंपनी के बोर्ड से हटाने की साजिश रच रही है. हालांकि समीर की मां बीना ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया था.

मानहानि केस और कंपनी शेयर को लेकर भी रहा टकराव

कंपनी के दो डायरेक्टर्स ने समीर मोदी पर मानहानि का आरोप भी लगाया था. दोनों डायरेक्टर्स समीर के खिलाफ कोर्ट चले गए थे. जिसके बाद दिल्ली कोर्ट ने उन्हें समन भी भेजा है. इसके अलावा समीर मोदी पर कंपनी शेयर खरीद को लेकर भी कोर्ट में केस चल रहा है. फिलहाल इन मामलों में अभी सुनवाई चल रही है.

Related Articles

Back to top button