ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

भाजपा नेता की गुंडागर्दी! पुलिसकर्मियों से की मारपीट, कहा- हमारी सरकार, कानून हमारा, तुम्हारी क्या औकात

भोपाल : चेक बाउंस मामले में फंसे भाजपा नेता श्याम मंडलोई का पुलिसकर्मियों से मारपीट और झूमाझटकी का मामला सामने आया है। जहां अदालत के आदेश पर भाजपा नेता श्याम मंडलोई को गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की गई। पुलिस से कहा- हमारी सरकार, कानून हमारा, तुम्हारी औकात क्या है।

भाजपा नेता के खिलाफ चेक बाउंस मामले में अदालत ने आरेस्ट वारंट जारी किए है। इसी की तामील में पुलिसकर्मी उसे गिरफ्तार करने पहुंचे थे। जैसे ही पुलिसकर्मी राजगढ़ स्थित शिवधाम कॉलोनी पहुंचे इस दौरान भाजपा नेता ने पुलिसकर्मियों के पीछे डंडा लेकर पड़ गए। इतना ही नहीं उनके साथ धक्कामुक्की भी की। नेता ने घटना का वीडियो बना रहे पुलिसकर्मी के हाथ से मोबाइल छीनकर फेंक दिया और अपने रसूख की धमकी दी। पुलिसकर्मियों की मानों तो भाजपा नेता ने उन्हें पार्टी का रौब देते हुए वहां से लौटने को कहा और धमकाया।

भाजपा नेता के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई

पीड़ित आरक्षकों ने घटना की जानकारी देहात थाना प्रभारी व एसपी को दी लेकिन भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई। हालांकि घटना के बाद फिर से जाकर पुलिस कर्मियों ने भाजपा नेता को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। पीड़ित पुलिसकर्मियों ने भाजपा नेता की जमानत अर्जी पर आपत्ति जताई और अपने साथ हुई मारपीट के वीडियो अदालत में पेश किए। उन्होंने आवेदन में मंडलोई व उनकी पत्नी के खिलाफ मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज कराने की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button