ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
लाइफ स्टाइल

Make Up Tips: दुर्गा पूजा पर चाहिए परफेक्ट मेकअप लुक, ड्राई स्किन वाली महिलाएं फॉलों करें टिप्स

दुर्गा पूजा की रौनक देश के हर कोने में देखने को मिलती है. मां दुर्गा के पंडाल, पूजा-पाठ और महिलाओं का संवरना इस रौनक में चार चांद लगा देता है. इस खास मौके पर हर महिला चाहती है कि उनका लुक परफेक्ट है. इसके लिए वो एक से बढ़कर एक ट्रेडिशनल आउटफिट और ज्वेलरी चुनती हैं. लेकिन लुक तभी और निखरता है जब मेकअप सही और स्किन टाइप के मुताबिक हो.

ड्राई स्किन वाली महिलाओं के लिए मेकअप करना थोड़ा चैलेंजिंग होता है. त्वचा रूखी होने की वजह से फ्लॉलेस बेस नहीं मिलता है और मेकअप भी लंबे समय तक नहीं टिकता है. जो एक बड़ी समस्या है. अगर आपकी भी स्किन ड्राई है और मेकअप करने का सही तरीका जानना चाहती हैं तो हम आपके लिए स्टेप बाए स्टेप गाइड लाए हैं, जिसे फॉलो करके आप दुर्गा पूजा पर एक परफेक्ट, फ्लॉलेस और ग्लोइंग मेकअप लुक पा सकेंगीं.

स्टेप 1- स्किन को प्रेप करें

मेकअप करने से पहले स्किन को प्रेप करना एक बहुत जरूरी स्टेप है. जो अक्सर महिलाएं स्कीप कर देती हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले अपने चेहरे को फेसवॉश से वॉश कर लेना है. इसके बाद कोई भी टोनर लेकर स्किन को फ्रेश टच दें और फिर हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर लगाएं. आप चाहें तो फेस ऑयल और सीरम भी लगा सकती हैं.

स्टेप 2 – हाइड्रेटिंग प्राइमर लगाएं

ड्राई स्किन वाली महिलाएं एक अच्छा और हाइड्रेटिंग प्राइम का इस्तेमाल करें. इससे स्किन के ओपन पोर्स बंद हो जाते हैं और स्किन स्मूद लगने लगती हैं. साथ ही मेकअप का स्टे भी लंबा रहता है.

स्टेप 3 – सही फाउंडेशन चुनें

मार्केट में स्टिक, मैट ऐर लिक्विड फाउंडेश उपल्बध है. लेकिन ड्राई स्किन वालों को हमेशा लिक्विड या क्रीमी फाउंडेशन का चुनाव करना चाहिए. चेहरे पर फाउंडेशन अप्लाई करने के लिए ब्रश के बजाय ब्यूटी ब्लेंडर से डैब-डैब करके ब्लेंड करें.

स्टेप 4- कंसीलर और सेटिंग

अब बारी है कंसीलर और मेकअप को सेट करने की. इसके लिए आप सबसे पहले अपनी आंखों के नीचे और हाईलाट प्वाइंट्स पर कंसीलर लगाएं. हल्के हाथों से ब्लेंड करें. इसके बाद मेकअप को सेट करने के लिए लूज पाउडर का इस्तेमाल करें. लेकिन ध्यान रखें कि लूज पाउडर का कम से कम यूज करें.

स्टेप 5- ब्लश और हाईलाटिंग

अब बारी है ब्लश और हाइलाइट की. ड्राई स्किन वाली महिलाएं ब्लश के लिए क्रीमी ब्लश का चुनाव करें. इससे स्किन ग्लोइंग नजर आएगी. अब चीकबोन्स, नाक और कपिड्स बो पर हाइलाइटर का लगाएं. इससे ग्लोइंग लुक मिलेगा. आई मेकअप के लिए आप अपनी ड्रेस के मुताबिक आईशेडो कलर चुन सकती हैं. वाटर प्रूफ काजल और मस्कारा लगाएं.

स्टेप 6- लिप्स की देखभाल

लिपस्टिक लगाने से पहले होठों को भी प्रेप करें. इसके लिए एक अच्छा लिप बाम लगाएं. इसके बाद क्रीम बेस्ट लिपस्टिक अप्लाई करें. दुर्गा पूजा के लिए आप रेड, मरून, पिंक कलर के शेड्स चुन सकती हैं. ये लुक को काफी इंहेस कर देंगे.

Related Articles

Back to top button