ब्रेकिंग
Haryana Family ID New Updates: परिवार पहचान पत्र में हुए 3 बड़े बदलाव, मुखिया की सहमति बिना नहीं जुड... Hisar Gaibipur Water Tank Incident: हिसार के गैबीपुर जलघर टैंक में डूबने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हरियाणा सरकार ने 2014 की नीतियों के तहत पक्के हुए कर्मचारियों का मांगा पूरा ब्योरा, मुख्य सचिव के कड... LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प...
मध्यप्रदेश

म्यूजिक टीचर का शर्मनाक कांड: नाबालिग मंगेतर के साथ कार में रेप, पुलिस ने मामला किया दर्ज

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। 22 वर्षीय एक म्यूजिक टीचर पर अपनी 17 वर्षीय मंगेतर के साथ कार में रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी लड़की को घुमाने का बहाना बनाकर कार में ले गया और वहीं उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। लड़की पक्ष की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उस हिरासत में लिया गया है। वहीं पीड़ित परिवार ने सगाई तोड़ दी है।

जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय आरोपी एक म्यूजिक टीचर है। खास बात यह कि आरोपी टीचर को राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। कुछ समय पहले ही 17 वर्षीय लड़की से उसकी सगाई हुई थी। दोनों परिवार एक दूसरे को अच्छे से जानते थे और तय किया था कि शादी लड़की के बालिग होने पर होगी।

पीड़िता के मुताबिक, शनिवार को युवक ने उसे मिलने बुलाया था और अपनी कार में लेकर उसे हथाईखेड़ा डेम घुमाने ले गया। दोपहर करीब तीन बजे उसने कार में ही लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। घर पहुंचकर पीड़िता ने अपने परिवार को पूरी बात बताई।
पीड़िता के परिवार ने आरोपी के घर जाकर विरोध जताया, लेकिन आरोपी और उसके परिजन गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने लगे। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग से अपनी सगाई भी तोड़ दी। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Related Articles

Back to top button