ब्रेकिंग
झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, 1390 आश्वासनों पर जवाब... रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव': सावन की पहली सोमवारी पर तड़के 3:30 बजे से उ... JPSC धांधली में CID का पलामू में बड़ा एक्शन: 2 शिक्षकों के ठिकानों पर देर रात छापेमारी, कई डिजिटल एव... जमशेदपुर में फिर गोलीबारी: बर्मामाइंस में युवक आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर; टीएमएच से... रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी पर CBI जांच की मांग: बारिश के बीच जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम ... रांची अपर बाजार में नगर निगम के नोटिस पर भड़के व्यापारी: 12 बजे तक बंद रहीं दुकानें, पार्किंग और नक्... लोहरदगा का अखिलेश्वर धाम: जिसके 'कण-कण' में बसते हैं शिव, सावन में 3 फीट ऊंचे नीले शिवलिंग के दर्शन ... झारखंड 14th JPSC विवाद: परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र, CID की दबिश तेज; जानें ... झारखंड परिसीमन विवाद: क्या घटेगी आदिवासियों की राजनीतिक हिस्सेदारी? जानें 2007 के इतिहास से लेकर JMM... जूनियर नेशनल हॉकी: दिल्ली को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा झारखंड, ग्लेडशन बारला बने 'प्लेय...
हरियाणा

दिल दहला देने वाला सड़क हादसा: सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत, तेज रफ्तार कार बनी काल

हरियाणा के सोनीपत में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें चार युवकों की मौत हो गई. मरने वालों में एक युवक कांग्रेस नेता का बेटा था. हादसा सोनीपत के गोहाना इलाके में हुआ. जहां शनिवार देर रात रोहतक जिला के रहने वाले चार युवक किया कार में सवार होकर जम्मू-कटरा एक्सप्रेस पर से रोहतक स्थित अपने गांव जा रहे थे. तभी रूखी गांव के पास बने एक्सप्रेस पर टोल के पास सड़क बना रहे रोलर से उनकी कार टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल युवकों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां तीनों ने दम तोड़ दिया.

इन युवकों की गई हादसे में जान

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, किया कार में अंकित, लोकेश, दीपाकर, सोमबीर सवार थे, चारों रोहतक जिला के घिलोड़ गांव के रहने वाले थे, चारों युवक किसी काम से जींद आए थे, उसके बाद वे अपने गांव वापस लौट रहे थे. उसी दौरान उनकी कार जम्मू कटरा एक्सप्रेस पर रूखी गांव के पास बने एक्सप्रेस पर टोल के नजदीक सड़क बना रहे रोलर से टकरा गई. कार के रोलर से टकराते ही चीख पुकार मच गई. हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि बाकी तीन युवकों ने अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

कांग्रेस नेता के बेटे की भी गई जान

बताया जा रहा है कि कार में सवार सोमबीर नाम का युवक रोहतक जिला के ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलवान रंगा का बेटा था. गांव के सरपंच के मुताबिक, गांव के युवक कार में सवार होकर अपने घर आ रहे थे. तभी इनकी कार जम्मू -कटरा एक्सप्रेस वे पर एक रोड रोलर से टकराई. जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई. जबकि तीन की अस्पताल में मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मरने वालों में एक पूर्व सरपंच का बेटा भी है. पुलिस जांच अधिकारी देवेंद्र के मुताबिक, हमें एक किया कार में सवार चार युवकों की दुर्घटना की सूचना मिली थी. उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जहां एक युवक की मौत हो चुकी थी. जबकि तीन युवकों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो है. सभी का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button