ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
देश

दिल्ली में पटाखे बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हरी झंडी मिलने के बाद अब कैसे और कहां मिलेंगे पटाखे? जानें लाइसेंस की पूरी प्रक्रिया

सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिल्ली में ग्रीन पटाखे जलाने की परमिशन मिलने के बाद राजनीतिक बयान बाजी भी तेज हो गई है. कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मंजिंदर सिंह सिरसा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले लंबे समय से दिल्ली NCR को दीपावली के पावन पर्व पर वंचित रखा जाता रहा है. एक ही धर्म के ऊपर ऐसा अत्याचार क्यों किया जा रहा था. जबकि पूरी दुनिया में इजाजत है.

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट को आग्रह किया कि ग्रीन पटाखे की इजाजत मिले. मैं सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करता हूं. कोर्ट ने आज कुछ प्रतिबंध के साथ इजाजत दी है.”

कैसे और कहां बिकेंगे पटाखे?

18 से 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से 7 और शाम 8 से 10 बजे तक पटाखों की इजाजत दी गई है. इस दौरान सिर्फ ग्रीन पटाखे ही लोग जला सकेंगे. नीरी और PESO के द्वारा निर्धारित पटाखों की ही इजाजत है. लड़ी और ऑनलाइन पटाखे की परमिशन नहीं है. साथ ही बोरियम बेन है केवल डेजिग्नेटेड जगहों पर ही पटाखे बिकेंगे.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक मेन्यूफेक्चर इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली में सिर्फ ग्रीन पटाखे ही आए. कोई उल्लंघन करता है तो कार्रवाई होगी. 14 अक्टूबर से ही मॉनिटरिंग चल रही है, 25 अक्टूबर तक चलेगी. इसकी रिपोर्ट बनाकर पेश की जाएगी, जिसे DPCC, CPCB देखेंगे.

सुप्रीम कोर्ट की ये राहत टेंपरेरी है

बता दें ये राहत ट्रायल बेस पर एक साल के लिए दी गई है. मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत है, मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद. साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वह सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक ग्रीन पटाखे ही चलाए जाएं.

उन्होंने कहा कि हम नियमों का पालन करेंगे तो ये राहत आगे भी जारी रहेगी. सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का सख्ती से लागू किया जाएगा. आज से हमने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है.

मेन्यूफेक्चरर और रिटेलर के साथ दिल्ली सरकार करेगी बैठक

सिरसा ने बताया कि वह 3 बजे पटाखा मेन्यूफेक्चरर और रिटेलर के साथ बैठक करने जा रहे हैं. वह उनसे अंडरटेकिंग लेंगे, इसके बाद 4 बजे सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक करेंगे. उन्होंने कगा कि वह सुनिश्चित करेंगे की दिल्ली में पटाखे भी चले और हवा भी साफ रहे. हमने 10 साल पुराने डीजल और 15 पेट्रोल गाडियां भी चलने दी. पिछली सरकार ने धंधा बना लिया था.

कैसे मिलेगा लाइसेंस?

मंजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया से बताया कि अभी तक पटाखें बेचना का लाइसेंस किसी भी विक्राता पर नहीं है, क्योंकि दिल्ली में अभी तक इन चीजों पर बैन है. उन्होंने बताया कि लाइसेंस के लिए डीएम के पास अप्लाई करना होगा.

दिल्ली के लोगों का साफ हवा में योगदान

सिरसा ने कहा कि इस साल दिल्ली में सबसे साफ दिन रहे. इसमें दिल्ली के लोगों का बहुत बड़ा योगदान है, दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद भगवान ने भी सुनना शुरू कर दिया है. क्लाउड सीडिंग की भी सारी परमिशन हमारे पास है. विमान में रेट्रो फिटिंग की गई है. पायलेटो ने ट्रायल किया है, मौसम के ग्रीन सिग्नल मिलते ही ब्लास्ट कराकर रेन कराई जाएगी. दीपावली या उससे अगले दिन जब भी मौसम विभाग इजाजत देगा. हम 3 घंटे में कर देंगे.

Related Articles

Back to top button