ब्रेकिंग
कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा एक्शन: हत्या के प्रयास मामले में भगोड़ा (PO) घोषित आरोपी अजय उर्फ काली गिर... बहादुरगढ़ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: HSIIDC अग्निशमन केंद्र का HKRN कर्मी 3 हजार रुपये रिश्वत लेते ... फरीदाबाद के स्कूल में महिला टीचर की खौफनाक हत्या: 32 सेकेंड में चाकू से किए 34 वार, 2 घंटे में आरोपी... हरियाणा में बैंक घोटाले के बाद सरकार का बड़ा एक्शन! सभी DDOs के बैंक खातों की 7 दिन में मांगी रिपोर्... मोनू मानेसर को फिर मिली जान से मारने की धमकी! 100 गोलियां मारने और बम से उड़ाने की बात कही, पुलिस मे... सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रॉले और बाइक की जोरदार टक्कर में पति-पत्नी की मौत, हिसार के मिंगनी ख... हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: 'दयालु योजना' में दावे की समय-सीमा बढ़कर हुई 180 दिन, जानें किसे मिलेगा... पानीपत में दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूली बच्चे को कुचला, 50 मीटर तक... टोहाना में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम! भीषण गर्मी से मिली राहत, हिसार रोड और पुरानी सब्जी मंडी जलमग... हरियाणा में सरकारी कामकाज पूरी तरह होगा डिजिटल! सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली अनिवार्य, मुख्य सचिव ...
इंदौर

इंदौर-खंडवा रोड का काम तेज! मार्च तक पूरा होगा निर्माण, 4 महीने में बनेंगी तीन सुरंगें और महत्वपूर्ण ब्रिज

 खरगोन। निमाड़-मालवा वालों के लिए खुशखबर यह है कि इंदौर-खंडवा रोड का काम मार्च तक पूरा हो जाएगा। इस रोड पर अक्टूबर तक मोरटक्का के नर्मदा ब्रिज और सिमरोल के वायडक्ट पर गर्डर लान्चिंग का काम आखिरी स्टेज में पहुंच गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मुताबिक अगले चार महीने के भीतर तीनों सुरंग, नर्मदा पुल और वायडक्ट बनकर तैयार हो जाएंगे।

एनएचएआई के मुताबिक, इंदौर-हैदराबाद कॉरिडोर के तहत तेजाजी नगर से बलवाड़ा तक छह लेन हाईवे बन रहा है। इसी हिस्से में सिमरोल टनल के बाद बनाए जा रहे वाया डक्ट पर 160 गर्डर की लॉन्चिंग पूरी हो चुकी है। यह कुल 450 मीटर का वायाडक्ट है, जिसमें 30-30 मीटर का एक-एक स्पान (हिस्सा) है। यहां 80 से 100 टन वजनी प्रत्येक गर्डर को दो क्रेन की मदद से खाई से 30 मीटर ऊपर बने दो पियर के बीच रखा गया। यह पूरी प्रक्रिया मार्च में शुरू हुई थी और पिछले सप्ताह ही पूरी हुई है।

मार्च तक ट्रैफिक शुरू करने का दावा

निर्माण कंपनी मेघा इंजीनियरिंग ने अगले साल मार्च तक इस हिस्से से ट्रैफिक शुरू करने का दावा किया है। इधर, नर्मदा नदी पर मोरटक्का में बन रहे ब्रिज का कार्य भी मार्च तक पूरा कराने का दावा किया गया है। इस ब्रिज के साथ ही बलवाड़ा से धनगांव के बीच बन रहा 45 किलोमीटर का फोरलेन भी कम्प्लीट होगा।

खंडवा एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशुतोष सोनी के मुताबिक, बलवाड़ा-धनगांव प्रोजेक्ट 45 किलोमीटर का है, जिस पर सड़क निर्माण लगभग पूरा हो गया है। एक रेलवे ब्रिज का काम अधूरा है और बाकी नर्मदा नदी का ब्रिज है। नर्मदा नदी पर चार स्पान बाकी हैं, जो पांचवां स्पान था, उसे पिछले महीने कम्प्लीट किया है।

इंदौर-हैदराबाद के सफर में आठ घंटे बचेंगे

713 किमी की इस सड़क में अभी कई जगह स्टेट हाईवे हैं, जिन्हें एनएचएआई द्वारा नेशनल हाईवे की तर्ज पर बनाया जा रहा है। मौजूदा सड़क से अभी इंदौर-हैदराबाद के बीच 876 किमी का रास्ता है, जो हाईवे बन जाने के बाद 157 किमी कम हो जाएगा। इससे 18 घंटे का रास्ता 8 घंटे कम हो जाएगा और 10 घंटों में इंदौर से हैदराबाद पहुंचा जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button