ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
पंजाब

लुधियाना से बड़ी खबर : देर रात बाइक और कार की भीषण टक्कर, वाहनों के उड़े परखच्चे

लुधियाना : लुधियाना में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यह दर्दनाक हादसा मोती नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमालपुर चौक के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और आसपास मौजूद लोग कुछ पल के लिए सहम गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा देर रात हुआ, जब बाइक सवार युवक जमालपुर की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही कार ने अचानक मुड़ते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार दूर जा गिरा और कार सड़क किनारे जाकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा घटना को लेकर छानबीन जारी है।

Related Articles

Back to top button