ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

लोहरदगा में लॉकडाउन का हो रहा उल्लंघन, सीमा सील होने के बावजूद बाहर से आ रहे लोग

लोहरदगा। लॉकडाउन की परवाह किए बगैर जिले की सीमाओं को लांघ लोहरदगा पहुंच रहे लोगों ने शहर से लेकर गांव तक के लोगों को मुसीबत में लाकर खड़ा कर दिया है। पिछले 14 अप्रैल से पहले जो नहीं हुआ था वह अब लोहरदगा में होने लगा है। लोहरदगा में 14 अप्रैल से पहले स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन एक-दो लोगों का सैंपल ही जांच के लिए रिम्स भेजा जा रहा था। अब तो जैसे बाढ़ आ चुकी है। यहां से हर दिन 10 से लेकर 24 लोगों का सैंपल जांच के लिए रिम्स भेजा जा रहा है।

जिले की सीमा सील होने के बावजूद लोहरदगा पहुंच रहे लोग

सवाल उठ रहा है कि आखिर कैसे लॉकडाउन में जिले की सीमाओं के सील होने के बावजूद लगातार लोग लोहरदगा तक पहुंच रहे हैं। चिंता तो तब होती है जब रांची के हिंदपीढ़ी ऐसे हॉटस्पॉट से मेडिकल इमरजेंसी के नाम पर प्रशासन को धोखा देकर चोरी-छुपे आधा दर्जन लोग वाहन के जरिए लोहरदगा आते हैं। इसके साथ लोग पांव-पैदल भी लोहरदगा तक पहुंच जा रहे हैं। हाल के दिनों में रांची, रामगढ़, सिमडेगा, हजारीबाग जैसे कई जिलों से लोग लोहरदगा पहुंचे हैं। यह तमाम जिले कोरोना वायरस से संक्रमित और प्रभावित जिलों में आते हैं, फिर भी लोगों का बेखौफ आना निरंतर जारी है। हिंदपीढ़ी जैसे हॉटस्पॉट से भी कई लोगों का लोहरदगा आना हुआ है। ऐसे में रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से लोहरदगा पहुंचे लोगों के जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन भी चिंतित है कि आखिर लोग जानबूझकर ऐसी लापरवाही क्यों कर रहे हैं।

मेडिकल पास की उड़ाई जा रही धज्जियां

लोहरदगा जिले की सीमाओं को सील करते हुए लगातार बाहर से आने वालों को क्वॉरंटाइन किया जा रहा है। धड़ाधड़ सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। बावजूद इसके न तो आदतें सुधर रही है और न ही दूसरों की जान खतरे में डालने की लापरवाही ही कम होती दिखाई दे रही है। हद तो तब है जब मेडिकल पास के सहारे लोग कानून की धज्जियां उड़ा दे रहे हैं। इससे तो जिला प्रशासन का विश्वास भी डगमगाएगा ही।

Related Articles

Back to top button