ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

CWC19: आमिर के खिलाफ इस रणनिति के तहत उतरे बल्लेबाज: सचिन

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भारतीय बल्लेबाजों को सलाह दी है कि वे रविवार को होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के खिलाफ सतर्कता बरतने के बजाए आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करें। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय है और उसका मुकाबला अब चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है जिसके खिलाफ वह जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी।

तेंदुलकर ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा, ‘मैं उसके खिलाफ गेंदें खाली छोड़कर नकारात्मक मानसिकता के साथ नहीं खेलूंगा। मैं भारतीय खिलाड़ियों को अपने शाट खेलने और सकारात्मक बने रहने के लिए प्रोत्साहित करूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘आप रक्षात्मक खेल भी सकारात्मक होकर खेलो। कुछ भी अलग करने की जरूरत नहीं है। हमें सभी विभागों में आक्रामक होने की जरूरत पड़ेगी। शारीरिक हाव भाव महत्वपूर्ण हैं। गेंदबाजों को पता होता है कि अगर आप पूरे विश्वास के साथ स्कोर का बचाव करते हो तो आप नियंत्रण में होते हो।’

तेंदुलकर का मानना है कि अब तक केवल एक मैच जीतने वाला पाकिस्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा को निशाने पर रखेगा। उन्होंने कहा, ‘रोहित और विराट दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी भारतीय टीम में हैं और इसमें कोई संदेह नहीं कि पाकिस्तान उन्हें जल्दी आउट करने पर ध्यान दे रहा होगा।’ तेंदुलकर ने कहा, ‘आमिर और वहाब रियाज शुरू में निश्चित तौर पर उनके विकेट को लक्ष्य बनाएंगे लेकिन रोहित और विराट को भी लंबी पारियां खेलने पर ध्यान देना चाहिए। रणनीति इस तरह से होनी चाहिए कि बाकी खिलाड़ी उनके इर्द गिर्द खेलें।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button