ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
छत्तीसगढ़

भिलाई में महिला की हत्या कर जली लाश मिली, हथियार भी बरामद

भिलाई\दुर्ग: उतई थाना क्षेत्र के ग्राम पुरई में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. पुरई के खेल मैदान के पीछे एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

गांव में जली हुई लाश मिलने से सनसनी

हर रोज की तरह कई लोग सुबह टहलने के लिए निकले. इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने मैदान में जली हुई लाश देखी. तुरंत इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी गई. सरपंच ने उतई पुलिस को गांव में जली हुई लाश मिलने की सूचना दी. देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए.

मौके से धारदार हथियार भी मिला

पुरई सरपंच रोहित साहू ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों द्वारा जली हुई लाश मिलने की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को बुलाया गया. उन्होंने कहा कि महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. घटनास्थल से आधा जला चप्पल और एक धारदार हथियार बरामद हुआ है, जिससे यह साफ संकेत मिलते हैं कि महिला की हत्या कर शव को जलाया गया है.

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड कर रही जांच

हत्या कर जली हुई लाश मिलने की सूचना मिलते ही पाटन एसडीओपी और उतई थाना प्रभारी महेश ध्रुव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे. पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस को जली हुई लाश की सूचना मिली. महिला की पहचान नहीं हो पाई है. मौके से हथियार भी मिला है. जिससे प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि पहले धारदार हथियार से हत्या की गई और फिर सबूत मिटाने की कोशिश में शव को आग लगाया गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर मौजूद है. जांच की जा रही है. महिला की पहचान के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.

Related Articles

Back to top button