ब्रेकिंग
हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल? क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें। प्रदूषण से खुद को बचाएं! हवा का जहर न बिगाड़े आपका हाल, डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 जरूरी आदतें गाजियाबाद में विकास की रफ्तार तेज! तीन सड़कों का होगा चौड़ीकरण, 40 मार्गों की मरम्मत से सुधरेगी ट्रै... छठ 2025: इन जिलों में बारिश बिगाड़ सकती है पूजा का रंग, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ का मामला: इंदौर का लिस्टेड बदमाश है अकील, हैरान कर देगा ... जादू-टोना के शक में हैवानियत की हद पार! दो युवकों को रस्सियों से बांधकर पेड़ पर लटकाया और बेरहमी से ... झारखंड में दिल दहलाने वाली वारदात! रात को मेला देख लौट रही 11 साल की बच्ची से गैंगरेप, 4 दरिंदे गिरफ... यमुना में फिसले BJP विधायक रवि नेगी! AAP नेता सौरभ भारद्वाज का तंज- 'मां यमुना बहुत नाराज हैं
मनोरंजन

लॉकडाउन के बीच प्रियंका चोपड़ा को सता रही हैं घर की याद, साड़ी पहनकर कही ये बात

नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की साड़ी नॉट ‘सॉरी’ मूड हैl प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ घर पर हैl वह कह रही है कि उन्हें साड़ी पहनना पसंद है, तो उन्होंने पहनी हैंl प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजिल्स में पति निक जोनास के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं और आइसोलेशन के बीच उनका मन साड़ी पहनने का हुआ है।

वह इसमें बहुत गॉर्जियस लग रही थींl उन्होंने न केवल साड़ी पहनी है, बल्कि अपने पति के साथ तस्वीरें भी क्लिक करा रही थी।

कोरोना वायरस की महामारी बढ़ने के साथ लोग अपने घरों तक ही सीमित हैं और अपने आइसोलेशन का अधिकतम लाभ उठा रहे हैं। बॉलीवुड हस्तियां विशेष रूप से सोशल मीडिया पर सक्रिय हैंl प्रशंसकों से घर के अंदर रहने और घर पर समय बिताने के तरीके को शेयर करने का आग्रह करती हैं। प्रियंका चोपड़ा, जो इस समय लॉस एंजिल्स में निक जोनास के साथ हैं, वह प्रशंसकों से अनुरोध कर रही हैं कि वे सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और लॉकडाउन के नियमों का पालन करेंl

अब जबकि वह वर्तमान में वह भारत में नहीं है, ऐसा लग रहा है कि वह यहां अपने लोगों को याद कर रही है। प्रियंका चोपड़ा अभी भले ही भारत में न हों लेकिन उन्होंने घर पर रहते हुए साड़ी पहनने का निर्णय लिया हैं। हालांकि लगभग एक महीने या उससे अधिक समय से ज्यादातर लोग कहीं भी जाने के लिए तैयार नहीं हुए हैl हमारी देसी गर्ल ने घर पर ग्लैम अप करने का फैसला किया। उसे लगा कि उन्हें साड़ी पहननी चाहियेl इसलिए उन्होंने साड़ी पहनी है और अपने पति निक जोनास के साथ तस्वीरें भी लीं हैं।

तस्वीर में वह नीले और सफेद रंग की प्रिंट वाली साड़ी पहने नजर आ रही हैंl उन्होंने हाथों में चूड़ियां भी पहन रखी है और शानदार मेकअप भी कर रखा हैं। पारंपरिक तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने इसे कैप्शन दिया, ‘एक साड़ी पहनने की तरह महसूस किया। तो मैंने घर परकिया..। सभी को मिस करती हूं।’

Related Articles

Back to top button