ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

खाकी का ‘खूनी’ गुस्सा: चाय मिलने में हुई चंद मिनट की देरी, तो कांस्टेबल ने दुकानदार को लहूलुहान कर फेंका सामान

बेंगलुरु से न्यू ईयर समारोह मनाने के लिए चिक्कमगलुरु आए एक पुलिस कांस्टेबल की ओर से चाय की दुकान में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है. यह घटना चिक्कमगलुरु शहर के केएसआरटीसी बस स्टैंड के पास स्थित एक चाय की दुकान पर सुबह हुई, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई.

आरोपी की पहचान रिजर्व पुलिस फोर्स, कोरमंगला में तैनात कांस्टेबल पुनीत के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पुनीत अपने कुछ दोस्तों के साथ नववर्ष के मौके पर बेंगलुरु से चिक्कमगलुरु आया था. उत्सव के बाद तड़के सुबह वे सभी बस स्टैंड के पास स्थित एक चाय की दुकान पर

कांस्टेबल ने किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान में भीड़ होने के कारण चाय देने में कुछ देर हो रही थी. इसी बात से नाराज होकर कांस्टेबल पुनीत ने अपना आपा खो दिया और चाय की दुकान में काम कर रहे एक कर्मचारी के साथ बहस करने लगा. बहस कुछ ही देर में हिंसक रूप ले गई और पुनीत ने कर्मचारी पर हमला कर दिया. इसके बाद उसने दुकान में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया.

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी पुलिस कांस्टेबल दुकान के अंदर तोड़फोड़ कर रहा है और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी कर रहा है. इस फुटेज के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर नाराजगी देखी गई.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही चिक्कमगलुरु सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. चूंकि यह घटना चिक्कमगलुरु सिटी पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत हुई थी, इसलिए आरोपी कांस्टेबल पुनीत को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस जैसे जिम्मेदार पद पर तैनात व्यक्ति से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती. उनका मानना है कि कानून की रक्षा करने वाले यदि खुद कानून तोड़ेंगे, तो आम जनता का विश्वास कमजोर होगा. पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटना को गंभीरता से लिया है और बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button