ब्रेकिंग
Bigg Boss 20 Update: काजी तौकीर बने घर के असली 'रॉकस्टार', सलमान ने तीन कंटेस्टेंट्स को दिया अल्टीमे... देश बदलते ही बदली किस्मत: कजाखस्तान के लिए खेलते हुए एलेना रायबकिना बनीं 3 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपि... Jio vs Airtel 349 Plan: ₹349 में किसका प्लान है सबसे बेस्ट? जानें 28 दिन की वैलिडिटी में डेटा और OTT... Delhi BRICS Summit: मोदी के डिनर में 160 कलाकारों की 'BRICS सिम्फनी', जिनपिंग और अबू धाबी क्राउन प्र... Amit Satam Statement: मनोज जरांगे से त्योहारों पर मुंबई कूच टालने की अपील, राज ठाकरे और विपक्ष पर सा... Delhi News: शेख सराय में बनेगी अत्याधुनिक क्षेत्रीय फॉरेंसिक साइंस लैब, रेखा गुप्ता सरकार ने ₹151.81... Katihar Flood News: कटिहार में राहत सामग्री बांटने पहुंचीं JDU नेत्री की गाड़ी पर टूट पड़े बाढ़ पीड़... फर्जी मत्स्य अधिकारी बनकर मछली पालकों से रंगदारी: बरेली पुलिस ने शातिर गिरोह का किया भंडाफोड़ बसपा में उत्तराधिकारी की चर्चा के बीच नया सियासी मोड़: चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को दिया खुला न्यो... अदालती आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रुख: दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट
छत्तीसगढ़

धमतरी में फिर चाकूबाजी, पैसों की लेन-देन पर मारा चाकू, युवक की हालत गंभीर, रायपुर रेफर

धमतरी: जिले में लगातार चाकूबाजी की घटना से लोग सहमे हुए हैं. जरा सी बात पर बदमाश धारदार हथियार निकाल कर मार रहे हैं. ऐसी ही एक और चाकूबाजी की घटना जिले के कोतवाली थाना इलाके में हुई है. इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका उपचार रायपुर में चल रहा है. इस घटना में कोतवाली पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया गया है.

पैसों की लेन-देन पर मारा चाकू: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 जनवरी की रात सिहावा चौक के पास हिंदू अनाथालय के पास विकाश मानिकपुरी, मनीष सिन्हा एवं रोहन ठाकुर बैठे हुए थे. उसी दौरान मोहल्ले का ही साहिल खत्री वहां पहुंचा. पूर्व में हुए पैसों के लेन-देन को लेकर मनीष सिन्हा ने बात करनी चाही. इस पर आरोपी साहिल खत्री ने आपा खोते हुए अपने पास रखे धारदार चाकू से मनीष सिन्हा के पेट और पीठ पर जानलेवा हमला किया इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

ज्यादा खून बहने से हालत गंभीर: चाकू से हुए हमले में मनीष सिन्हा के पेट से आंत (आंतड़ी) तक बाहर आ गई और बहुत ज्यादा खून बहने लगा. बीच-बचाव करने पर दोस्त विकाश मानिकपुरी के हाथ में भी चोट आई है. घायलों को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है.

पुलिस ने तत्काल की कार्रवाई: घटना की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध दर्ज कर पुलिस ने त्वरित जांच प्रारंभ की गई. विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एवं सामग्री जब्त की गई. आरोपी की पतासाजी कर उसे भी गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया है.

झाड़ियों में छिपाया चाकू: आरोपी ने यह भी बताया कि घटना में इस्तेमाल चाकू को सिहावा चौक स्टेशन पारा क्षेत्र की झाड़ियों में छिपा दिया था. आरोपी के बताने पर पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में एक धारदार बटन स्प्रिंग चाकू बरामद कर विधिवत जब्त किया.

पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी मोहम्मद साहिल खत्री पिता इकबाल खत्री उम्र 21 साल निवासी सिहावा चौक सुन्दरगंज वार्ड, को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button