ब्रेकिंग
Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी व... Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद...
देश

चमकी बुखार के कारण बिहार में अब तक 65 से अधिक बच्चों की हुई मौत

बिहारः  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दिमागी बुखार की चपेट में अने के कारण बच्चों के मरले की संख्या लगातार बढ़ती जा रही। अगर बात करें केवल इस महीने की तो अब तक 66 बच्चों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार ये मौतें हाइपोग्लीसेमिया की वजह से हुई हैं। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे हाइपोग्लीसेमिया के शिकार हुए हैं, यह ऐसी स्थिति है जिसमें ब्लड शुगर का स्तर बहुत घट जाता है और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलित हो जाते हैं। मुजफ्फरपुर के दो सरकारी अस्पतालों में 66 बच्चों की मौत हुई जिनमें से एक अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिन में दौरा किया था। जिला प्रशासन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक शुक्रवार को शाम छह बजे तक श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में छह बच्चों और केजरीवाल अस्पताल में तीन बच्चों की मौत हो गई थी।

तीन अन्य बच्चों की मौत की खबर बाद में आई। एसकेएमसीएच में 55 और केजरीवाल अस्पताल में 11 बच्चों की मौत हुई है। एसकेएमसीएच में जिन नौ बच्चों का इलाज चल रहा है उनकी हालत गंभीर है। साथ ही बताया गया कि केजरीवाल अस्पताल में पांच बच्चों की हालत नाजुक है। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों एवं अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि शुक्रवार से छह और एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएंगी और 100 बेड वाले नये वार्ड का संचालन जल्द ही शुरू किया जाएगा। पांडे ने कहा कि बीमारी को रोकने के लिए लोगों में जागरुकता फैलाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही संबंधित अधिकारियों को प्रभावित जिलों में बचाव कार्य का निर्देश दे चुके हैं। साथ ही डॉक्टर भी लोगों को बुखार प्रति जागरुक कर रहे हैं। जो कि बुखार में अब किसी और मासूम की जान न चली जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button