ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
देश

कोरोना वायरस: 11वीं कक्षा की छात्रा ने किया कमाल, बनाया हाई क्वालिटी का मास्क

पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिला के मेमोरी में रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा दिगंतिका बोस ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उच्च गुणवत्ता वाला मास्क विकसित किया है। इसे कोविड-19 के सॉल्यूशन चैलेंज, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार में शामिल किया गया है।

नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन-इंडिया (एनआईएफ) ने ई-मेल के माध्यम से दिगंतिका को सूचित किया है कि वायरस को नष्ट करने वाले उसके मास्क’ को नामित किया गया है। दिगंतिका स्मृति विद्यासागर स्मृति विद्यामंदिर की 11वीं कक्षा की विज्ञान की छात्रा है। मेमारी में वार्ड नंबर 3 की निवासी दिगंतिका कोरोना ने वायरल संक्रमण को रोकने के लिए एक वैज्ञानिक तरीके से एक मास्क तैयार किया है।

भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्था नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन इंडिया के वैज्ञानिकों ने मास्क की जांच की। दिगंतिका के पिता सुदीप्त बसु ने बताया कि यदि आप उस मास्क का उपयोग करते हैं जो दिगंतिका ने बनाया है, तो सांस लेते समय धूल और वायरस-मुक्त हवा फेफड़ों में प्रवेश करेगी। इस मास्क का उपयोग कोरोना पीड़ित भी कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button