ब्रेकिंग
हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल? क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें। प्रदूषण से खुद को बचाएं! हवा का जहर न बिगाड़े आपका हाल, डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 जरूरी आदतें गाजियाबाद में विकास की रफ्तार तेज! तीन सड़कों का होगा चौड़ीकरण, 40 मार्गों की मरम्मत से सुधरेगी ट्रै... छठ 2025: इन जिलों में बारिश बिगाड़ सकती है पूजा का रंग, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ का मामला: इंदौर का लिस्टेड बदमाश है अकील, हैरान कर देगा ... जादू-टोना के शक में हैवानियत की हद पार! दो युवकों को रस्सियों से बांधकर पेड़ पर लटकाया और बेरहमी से ... झारखंड में दिल दहलाने वाली वारदात! रात को मेला देख लौट रही 11 साल की बच्ची से गैंगरेप, 4 दरिंदे गिरफ... यमुना में फिसले BJP विधायक रवि नेगी! AAP नेता सौरभ भारद्वाज का तंज- 'मां यमुना बहुत नाराज हैं
देश

ललितपुर में 3 दिन से भूखे प्यासे पड़े हैं वापस लौट रहे सैकड़ों मजदूरः अखिलेश यादव

लखनऊः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जुबानी हमला किया है। दूसरे राज्यों से लौट रहे श्रमिक विभिन्न स्थानों पर फंसे हैं। केन्द्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकारों का काम सिर्फ जुमलों की राजनीति कर अपना स्वार्थसाधन करना रह गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को दूरदराज के राज्यों में काम करने वाले श्रमिकों की भी सुध लेनी चाहिए। मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश में अपने घरों को वापस लौट रहे सैकड़ों मजदूर 3 दिन से ललितपुर में भूखे प्यासे पड़े हैं। स्थानीय प्रशासन से मदद न मिलने से उनका जीवन नर्क से बदतर हो गया है। सरकार का बसों द्वारा उन्हें उनके गंतव्य स्थानों तक सुविधाजनक भेजने की व्यवस्था करनी चाहिए।

यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि कोरोना संकट से निपटने में लापरवाही भी बरती जा रही है और आंकड़ों में हेरफेर कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संकट के दौर में भी सत्ता से जुड़े भ्रष्ट तत्व अपनी जेबें भरने से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब तस्करी में सत्तादल के नेताओं की संलिप्तता उजागर हो रही है।

Related Articles

Back to top button