ब्रेकिंग
Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C...
मनोरंजन

Gully Boy में मुराद बनने के लिए रणवीर सिंह ने ऐसे दिया लुक टेस्ट, वायरल हो रहीं फोटोज

नई दिल्ली। साल 2019 में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली ब्वॉय’ रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म पर दर्शकों ने जमकर प्यार लुटाया था और इसे सुपरहिट बना दिया था। रणवीर इस फिल्म में एक गरीब घर के लड़के बने थे जिसके सपने बहुत बड़े थे। फिल्म में रणवीर का नाम था ‘मुराद’। ‘मुराद’ को रैप बहुत पसंद था और वो बहुत फेमस रैपर बनना चाहता था। फिल्म में रणवीर की एक्टिंग के साथ-साथ उनके लुक को भी काफी पसंद किया गया था। वैसे ये रणवीर की खासियत है, वो फिल्म में जो भी किरदार निभाते हैं उसमें पूरी तरह रम जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर का मुराद लुक कैसे तैयार किया गया था?

रणवीर सिंह कि कुछ पुरानी फोटोज़ सामने आई हैं जो उनके फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज में रणवीर मुराद के केरेक्टर के लिए खुद को तैयार करते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज़ से ये साफ अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ये उस टाइम की फोटोज़ हैं जब ‘गली बॉय’ के लिए रणवीर के कॉस्टयूम डिसाइड किए जा रहे होंगे। इन फोटोज में रणवीर मुराद के अलग-अलग गेटअप में खुद को निहारते नजर आ रहे हैं। कभी पैर में जूते तो कभी चप्पल, कभी हुड वाली जैकेट तो कभी कुर्ता…तस्वीरों में रणवीर अलग-अलग लुक में नज़र आ रहे हैं।

रणवीर के वर्क फ्रंट की बात करें एक्टर फिल्म ‘83’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण उनके साथ लीड रोल में नज़र आएंगी। फिल्म में दीपिका, रणवीर की पत्नी का किरदार निभाएंगी। ‘83’ में रणवीर क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभाएंगे। फिल्म 10 अप्रेल को रिलीज़ होने वाली थी जो कि लॉकडाउन की वजह से नहीं हो पाई।

Related Articles

Back to top button