ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
टेक्नोलॉजी

How to Stop Facebook Tracking: आपकी हर हरकत रिकॉर्ड कर रहा है फेसबुक! प्राइवेसी बचाने के लिए तुरंत बंद करें ये सेटिंग

क्या आपको पता है कि Meta आपकी हर हरकत पर नजर रखता है, चौंक गए लेकिन ये सच है. अगर आप भी Facebook का इस्तेमाल करते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि आप किस तरह से इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपकी जासूसी हो रही है या नहीं? हम आज आप लोगों को बताएंगे कि कैसे आप मेटा को ऐसा करने से रोक सकते हैं और अपनी मौजूदा एक्टिविटी को किस तरह से हटा सकते हैं?

Your Activity Off Meta Technologies: मेटा को ऐसे रोकें

अगर आप चाहते हैं कि मेटा आपके डेटा का इस्तेमाल न कर पाए या फिर आपकी एक्टिविटी को ट्रैक न कर पाए तो इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

  • सबसे पहले फोन में Facebook ओपन करें.
  • फोन में फेसबुक ऐप को खोलने के बाद ऊपर फेसबुक के लेफ्ट साइड दिख रहे तीन लाइन वाले आइकन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद नीचे की ओर आपको सेटिंग्स एंड प्राइवेसी ऑप्शन नजर आएगा.
  • ऐप की सेटिंग्स में जाएं, सेटिंग्स ओपन होते ही आपको अकाउंट्स सेंटर मिलेगा.
  • अकाउंट सेंटर में See More in Accounts Centre पर टैप करें.
  • इसके बाद अगले स्टेप पर आपको अकाउंट सेटिंग्स में Your Information and Permissions ऑप्शन मिलेगा. इस ऑप्शन पर टैप करें.
  • अगले स्टेप पर आपको Your Activity off Meta Technologies ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इस ऑप्शन में आपको दिखेगा कि कौन सी रिसेंट एक्टिविटी को ट्रैक किया गया है.

ध्यान दें: अगर आप पुरानी एक्टिविटी को क्लियर करना चाहते हैं या किसी खास एक्टिविटी को डिस्कनेक्ट करनाचाहते हैं या फिर फ्यूचर एक्टिविटी को मैनेज करना चाहते हैं तो ये सभी काम आप यहीं से कर पाएंगे. अगर आप चाहते हैं कि ऐप आपकी एक्टिविटी को ट्रैक न कर पाए तो आप मैनेज ऑप्शन पर क्लिक करें. मैनेज ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगले स्टेप पर आपको Disconnect Future Activity ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

Related Articles

Back to top button