ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
राजस्थान

PNB Gold Loan Scam: पीएनबी में 6.50 करोड़ के गोल्ड घोटाले का मास्टरमाइंड अमित जांगिड़ गिरफ्तार, असली सोना गायब कर पैकेट में भरा था ‘पीतल’

झुंझुनूं में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की नवलगढ़ कस्बे स्थित नानसा गेट शाखा में सामने आए करीब 6.50 करोड़ रुपए के गोल्ड लोन घोटाले को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले के मुख्य आरोपी एवं तत्कालीन बैंक मैनेजर अमित जांगिड़ को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया. आरोपी को नवलगढ़ लाया जा रहा है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी. इससे पहले गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने PNB नवलगढ़ शाखा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया.

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्रकरण की जानकारी ली और निष्पक्ष व प्रभावी जांच के निर्देश दिए. पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

3 फरवरी को हुआ था घोटाले का खुलासा

PNB नवलगढ़ शाखा में यह घोटाला 3 फरवरी को सामने आया था. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बैंकिंग नियमों की अनदेखी कर फर्जी तरीके से गोल्ड लोन स्वीकृत किए गए, जिससे बैंक को करोड़ों रुपए का वित्तीय नुकसान हुआ.

3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

प्रकरण में तत्कालीन बैंक मैनेजर अमित जांगिड़, बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (BC) संतोष कुमार सैनी और डिप्टी मैनेजर अनंत प्रकाश चौधरी के खिलाफ नवलगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने बीसी संचालक संतोष सैनी को भी गिरफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक जांच में अमित जांगिड़ और संतोष सैनी की मिलीभगत से फ्रॉड को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है.

अन्य संदिग्ध भी जांच के दायरे में

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस गोल्ड लोन घोटाले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. ऐसे में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं. पुलिस द्वारा जल्द ही प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

Related Articles

Back to top button