ब्रेकिंग
Balen Shah vs India: बालेन शाह का भारत विरोधी रुख? नेपाल का पीएम बनते ही 45 दिनों में लिए ये कड़े फै... Most Expensive Tea: 1 किलो चाय की कीमत 9 करोड़ रुपये, लग्जरी कारों से भी महंगी इस चाय की खासियत जानि... Safest UPI App in India: भारत में कौन सा UPI पेमेंट ऐप है सबसे सुरक्षित? जानें सही जवाब PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने किया कुंभाभिषेक, गूंजा 'हर-हर महादेव' Mandira Bedi Fitness: 54 की उम्र में भी कैसे इतनी फिट हैं मंदिरा बेदी? खुद बताया अपनी 'टोंड बॉडी' का... Toll Tax Rules: देश में खत्म होंगे टोल बैरियर, हाईवे पर 120 की स्पीड में कटेगा टैक्स; गुजरात से शुरु... Chhatrapati Sambhajinagar News: कुएं में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पानी निकालने गए पिता और 2 बेटों... Viral Wedding: विदेशी दुल्हन ने भारतीय रीति-रिवाज से लिए 7 फेरे, लंदन की लड़की बनी तेलंगाना की बहू अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का फॉर्मूला: PM मोदी की अपील- छोटे-छोटे संकल्पों से देश की इकोनॉमी को मिल... हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ...
हरियाणा

Uchana Bus Accident: उचाना में पलटी हरियाणा रोडवेज बस, 50 से ज्यादा यात्री थे सवार; हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, कई घायल

जींद/उचाना : टोहाना से जयपुर रूट पर चलने वाली किलो मीटर स्कीम की बस का उचाना के बड़ौदा गांव के पास भयंकर एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान बस में 50 से ज्यादा सवारियां मौजूद थीं। ड्राइवर समेत 5 से 6 लोगों को ज्यादा गंभीर चोटें लगी हैं। घायलों को जींद सिविल अस्पताल भज दिया गाया है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा नं. की बस (HR 56 GV 6198) उचाना से जींद के लिए जा रही थी। बड़ौदा गांव के पास पहुंचते ही बस डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर पर टकराने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और साइड में खड़ी लोडिंग गाड़ी में जा टकराई जिससे लोडिंग गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी कई हिस्सों में बिखर गई। हादसे में बस चालक ड्राइवर संदीप कुमार निवासी थुआ जो प्राइवेट ड्राइवर है उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। उसको पीजीआइएमएस रोहतक भेज दिया गया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बस में मौजूद महिला सवारी प्रवीण डूमरखा ने बताया कि बस की स्पीड बहुत ज्यादा थी और ड्राइवर का ध्यान फोन पर चल रही वीडियो कॉल पर था। महिला ने बताया कि लोडिंग गाड़ी वाला साइड में गाड़ी खड़ी शौच के लिए गया हुआ था। अचानक से ध्यान और संतुलन बिगड़ने के कारण बस पहले डिवाइडर से टकराई जिसके बाद उसका संतुलन और बिगड़ गया और रोड के साइड में खड़े लोडिंग गाड़ी में बस जा टकराई।

वहीं लोडिंग गाड़ी चालक पंकज नहीं बताया कि वह उचाना का रहने वाला है। वह गाड़ी का काम करवाने के लिए जींद जा रहा था। रास्ते में शौच के लिए रुका था। अचानक से पीछे से आई तेज स्पीड बस ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। वह गाड़ी से नीचे था इसलिए बच गया। कई सवारियों को बहुत ज्यादा चोट आई हैं और कई सवारी की हल्की चोटें हैं। बस गाड़ी में टकराते ही उन्होंने देखा तो पहले 112 पर फोन किया इसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थिति को संभाल लिया :SHO ट्रैफिक

SHO ट्रैफिक पुलिस शमशेर सिंह ने बताया कि जैसे ही पुलिस को हादसे की जानकारी हुई तो 10 मिनट के अंदर ही स्थिति को संभाल लिया गया। 10 से 15 मिनट के अंदर ही सभी घायलों को उपचार के लिए उचाना व जींद के अस्पताल में पहुंचाया गया। बस ओवरस्पीड में चल रही थी। इस घटना में ड्राइवर समेत 5 से 6 लोगों को ज्यादा गंभीर चोटें लगी हैं।

Related Articles

Back to top button