ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
झारखण्ड

कोडरमा घाटी में ‘दाल लूट कांड’! दो ट्रकों की टक्कर के बाद सड़क पर बिछी दाल; पुलिस को देख भागे लोग, बोरियां बरामद करने में जुटी टीम

कोडरमा: कोडरमा घाटी स्थित मेघातरी काली मंडा के समीप बुधवार को दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. घटना के बाद दोनों ट्रक सड़क पर ही पलट गए. दुर्घटना में एक ट्रक के चालक मुकेश कुमार और उप चालक राहुल कुमार घायल हो गए. दोनों बिहार के छपरा निवासी हैं. जबकि खाली ट्रक के चालक को मामूली चोट आई है.

जानकारी के अनुसार एक ट्रक कोलकाता से करीब 1000 बोरा दाल लोड कर बिहार की ओर जा रहा था. वहीं एक खाली ट्रक विपरीत दिशा से नवादा से कोडरमा की ओर आ रहा था. इसी दौरान मेघातरी काली मंडा के पास दोनों ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. इधर, ट्रक के घायल चालक और उप चालक के अस्पताल जाते ही स्थानीय लोग सड़क पर बिखरी दाल को लूटने में लग गए. ट्रक में लोड 1000 बोरी दाल में से तकरीबन 500 बोरी दाल लूट लिए जाने की सूचना है.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पीसीआर वैन घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों और घरों में सर्च अभियान शुरू कर दिया, ताकि लूटे हुए दाल की बरामदगी हो सके. कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पीसीआर वैन को भेजा गया है और क्रेन मंगवा कर सड़क पर पलटे ट्रकों को हटाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लूटे गए दाल की बरामदगी को लेकर आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button