ब्रेकिंग
Lucknow Fire Tragedy: अलीगंज की बिल्डिंग में भीषण आग; एसी डक्ट से फैली लपटों ने ली 15 जिंदगियां Ujjain Gaya Kotha Tirth: उज्जैन के गयाकोठा तीर्थ का बदलेगा स्वरूप; विकास कार्यों के लिए मिले 6.7 करो... Madhya Pradesh News: ट्रांसफर नियमों का उल्लंघन? एमएसएमई और पीडब्ल्यूडी में वरिष्ठता को लेकर बढ़ा विव... Gwalior JAH Hospital News: जया आरोग्य अस्पताल में पार्किंग के नाम पर खुली लूट; खुद अस्पताल के डॉक्टर... Gwalior Coaching Fire Safety: ग्वालियर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा राम भरोसे; केवल 3 के पास फायर... MP UCC Draft: मध्य प्रदेश में 10 दिन में तैयार होगा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट; जानें आदिवासियों ... Gwalior News: डीएलएड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी का खुलासा; चाचा दे रहा था भतीजे की जगह परीक्षा, प... Terror Module Exposed: भोपाल एटीएस की बड़ी कार्रवाई; 'लोन वुल्फ' मॉड्यूल तैयार करने वाले सरगना की रिम... Mephedrone Drugs Network: भोपाल में ड्रग्स बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़; हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी ... Seoni Jumbo Sitaphal GI Tag: सिवनी के सीताफल को मिला GI टैग; अब दुनिया भर में बिखेरेगा अपने स्वाद का...
दिल्ली/NCR

Noida Traffic Alert: नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, दिल्ली-गाजियाबाद की सड़कें जाम; कई किलोमीटर तक लगा लंबा जाम

नोएडा में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर चल रहा मजदूरों का प्रदर्शन अब जाम और अफरा-तफरी का कारण बन गया है. सोमवार को गाजियाबाद-नोएडा बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क को जाम कर दिया, जिससे पूरे इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. हालात ऐसे हो गए कि कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा.

नोएडा में एंट्री करने वाली सभी सड़कों पर मजदूर प्रदर्शन पर उतर आए हैं. फिर चाहे बात मयूर विहार से नोएडा आने वाली सड़क की हो, दिल्ली के आश्रम से नोएडा के सेक्टर 16 और फिल्म सिटी की तरफ आने वाला डीएनडी सड़क हो या फिर सेक्टर 62 मेट्रो के नीचे मेरठ एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली सड़क… सभी जगह मजदूरों का प्रदर्शन तेज हो गया है.

कुल मिलाकर प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली जाने वाले प्रमुख मार्गों को पूरी तरह बाधित कर दिया है. सेक्टर-15 फ्लाईओवर के नीचे बड़ी संख्या में मजदूर सड़क पर बैठ गए, जिससे यातायात ठप हो गया. वहीं, सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल के पास भी विभिन्न कंपनियों के कर्मचारी धरने पर बैठ गए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई.

जाम का असर मयूर विहार से लेकर डीएनडी और रजनीगंधा चौक तक देखने को मिला. गाजियाबाद के गोविंदपुरम से नोएडा के एंट्री गेट तक पहुंचने में लोगों को करीब दो घंटे का समय लग रहा है. स्कूल जाने वाले बच्चे, ऑफिस जाने वाले कर्मचारी और आम लोग सभी इस जाम से खासे परेशान नजर आए. कई लोगों को मजबूरी में पैदल ही सफर तय करना पड़ा.

स्थिति को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई रूट डायवर्जन लागू किए हैं. सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के नीचे से यातायात को मोड़कर संचालन किया जा रहा है, लेकिन वैकल्पिक मार्गों पर भी भारी दबाव के चलते जाम की स्थिति बनी हुई है.

मौके पर पुलिस और आम लोगों के बीच बहस के दृश्य भी सामने आए हैं. लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से पहले से कोई ठोस ट्रैफिक प्लान नहीं बनाया गया, जिसके कारण हालात और बिगड़ गए.

फिलहाल पुलिस जाम खुलवाने और स्थिति को सामान्य करने की कोशिश में जुटी हुई है, लेकिन प्रदर्शनकारियों के हटने तक राहत मिलना मुश्किल नजर आ रहा है. पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन के सामने स्थिति को नियंत्रित करना बड़ी चुनौती बन गया है.

Related Articles

Back to top button