ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
देश

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 17,296 नए केस, 407 की मौत, स्वस्थ हुए 13,940 मरीज

नई दिल्ली। देश में बीते चौबीस घंटे के दौरान 17,296 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,90,401 हो गई है। इस दौरान 407 लोगों की मौत भी हुई है जिससे महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़कर 15,301 हो गई है। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच मरीजों के ठीक होने की दर भी लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 2,85,636 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही 13,940 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है।

आधे से ज्यादा केस 10 शहरों से

कुल संक्रमित मामलों में आधे से ज्यादा 10 शहरों और जिलों में सामने आए हैं। इनमें दिल्ली, चेन्नई, ठाणे, मुंबई, पालघर, पुणे, हैदराबाद, रंगारेड्डी, अहमदाबाद और फरीदाबाद। इन शहरों और जिलों में ही 54.47 फीसद संक्रमित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक जून से 26 जून के दौरान 2,99,866 मामले सामने आए।

1,89,463 सक्रिय मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अभी तक कुल 4,90,401 संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसमें से सक्रिय मामले 1,89,463 ही रह गए हैं। स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या सक्रिय मामलों से 96,173 ज्यादा है। स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 58.24 फीसद हो गया है।

अब तक 77.76 लाख नमूनों की जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक गुरुवार तक देश में 77,76,228 नमूनों की जांच की गई। गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 2,15,446 नमूनों की जांच की गई।

तेजी से बढ़ रहा जांच का दायरा

कोरोना वायरस की जांच का दायरा भी तेजी से बढ़ रहा है। आइसीएमआर लगातार प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ा रही है। पिछले चौबीस घंटे में और 11 प्रयोगशाला में जांच शुरू हुई है। इसको मिलाकर कोरोना वायरस की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 1,016 हो गई है। इनमें 737 सरकारी और 279 निजी प्रयोगशालाएं हैं।

क्‍या कहते हैं राज्यों के आंकड़े

अगर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पीटीआइ और अन्य स्रोतों से मिली सूचनाओं पर नजर डालें तो गुरुवार रात से रात साढ़े नौ बजे तक 18,661 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 4,99,729 पर पहुंच गया है। इस दौरान 10416 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 2,95,186 हो गई है। सक्रिय मामले 1,88,869 रह गए हैं। अब तक 15,674 लोगों की जान गई है। पिछले चौबीस घंटे में महाराष्ट्र में 175, तमिलनाडु में 46 और 18 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में अब तक 7,106, गुजरात में 1,772 और तमिलनाडु में 957 लोगों की जान जा चुकी है।

महाराष्ट्र में 1.50 लाख से ज्यादा मरीज

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 5,024 नए मामले सामने आए। एक दिन में नए मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,52,765 हो गया है। इस दौरान 2,362 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली। राज्य में अब तक 79,815 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

तमिलनाडु में 3,645 नए केस

तमिलनाडु में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन साढ़े तीन हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। 3,645 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 74,622 हो गई है।

गुजरात में संक्रमितों का आंकड़ा 30 हजार के पार

गुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों मरीजों की संख्या 30 हजार को पार कर गई है। शुक्रवार को सामने ओ 580 नए मामलों के साथ ही राज्य में अब तक 30,158 मरीज मिल चुके हैं। हालांकि, सक्रिय मामलों की संख्या 6,348 ही है। 22,038 मरीजों को अब तक अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

उत्तर प्रदेश में 750 नए केस

उत्तर प्रदेश में 750 नए मामले सामने आए और कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 20,943 हो गई। इसके अलावा राजस्थान में 16,660, बंगाल में 16,190 और तेलंगाना में 11,364, मामले सामने आ चुके हैं। मध्य प्रदेश में अब तक 12,798, हरियाणा में 12,884, आंध्र प्रदेश में 11,489 और कर्नाटक में 11,005 संक्रमित सामने आ चुके हैं।

केंद्रीय बलों में सौ नए मामले

केंद्रीय सुरक्षा बलों में सौ नए संक्रमित मामले सामने आ हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) अब तक 3,300 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 23 कर्मियों की जान भी जा चुकी है।

मौतों को छिपा नहीं रहा महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि उनकी सरकार कोरोना से होने वाली मौतों को छिपा नहीं रही है। मामलों की जानकारी मिलने में देरी की वजह से आंकड़े बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौत की खबरों को छिपाने की कोई वजह नहीं है।

असम में 12 घंटे का कर्फ्यू

कोरोना के बढ़े मामलों को देखते हुए असम में 12 घंटे का रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। 28 जून से कामरूप (मेट्रो) जिले में 14 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। गुवाहाटी शहर इसी जिले में पड़ता है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने यह जानकारी दी। इसके अलावा प्रमुख शहरों में हर शनिवार-रविवार को लॉकडाउन लागू किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button