ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
देश

दिल्ली में 10 मंजिला रिहाइशी इमारत में आग लगी, 110 लोगों को बचाया गया

नई: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा में 10 मंजिला इमारत में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि बुधवार की रात लगी इस आग से करीब 100 निवासियों को सुरक्षित बचा लिया गया और कोई घायल नहीं हुआ।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने कहा कि कुछ निवासियों ने सांस लेने में हल्की घुटन होने की शिकायत की, लेकिन चिकित्सकीय मदद की जरूरत नहीं पड़ी। अधिकारी ने कहा कि आग बुधवार की रात एक बजे अपार्टमेंट के पांचवे तल पर लगी और अन्य तलों पर फैल गई। अग्निशमन विभाग की 15 गाडिय़ों ने करीब 3 घंटे में आग पर काबू पाया। अधिकारी ने कहा कि फर्नीचर और घर के अन्य सामानों को नुकसान पहुंचा है। आग के कारणों को पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button