ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह CBI की गिरफ्त में; 14 तीखे सवालों से खुलेगा मौत का राज... Ghaziabad Murder Case: खोड़ा में सूर्या चौहान की हत्या पर मायावती का बड़ा बयान; सरकार को दी सख्त चेता... UP Electricity Bill Hike: यूपी में बिजली हुई महंगी; जून के बिल में 10% अतिरिक्त सरचार्ज का झटका, जान... NDA 150th Passing Out Parade: एनडीए की भव्य पासिंग आउट परेड संपन्न; 353 कैडेट्स बने अधिकारी, 18 महिल... IPL 2026 Qualifier 2: रियान पराग ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को क्यों डांटा? मैच के बाद वायरल वीडियो... Karuppu Box Office Collection: सूर्या की 'करुप्पु' का धमाका; थलपति विजय की 'सरकार' को पछाड़कर 300 करो... US-Iran Deal: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच व्हाइट हाउस में अहम बैठक; ट्रंप ने डील को लेकर रखी अपनी शर्ते... Bank Holidays June 2026: जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक; घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूर... Instagram Reels New Feature: अब रील्स बनाना होगा और भी आसान; इंस्टाग्राम लाया अपना नया 'टेलीप्रॉम्प्... Adhik Maas Purnima 2026: अधिकमास पूर्णिमा का व्रत आज, स्नान-दान कल; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
देश

भुवनेश्वर: पुलवामा में शहीद नायक अजीत कुमार साहू को शत्-शत् नमन, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 18 जून को आतंकियों के आईईडी ब्लास्ट में शहीद नायक अजीत कुमार साहू को ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने शहीद नायक अजीत कुमार साहू के शव यात्रा पर माल्यार्पण किया। 18 जून को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में नायक अजीत कुमार साहू घायल हो गए थे। जिसके बाद मंगलवार को वह शहीद हो गए थे। शहीद नायक अजीत कुमार साहू ढेकनाल जिले के कमाख्यानगर ब्लॉक के तहत आने वाले बदसुंला गांव के रहने वाले थे।

बता दें जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 18 जून को आतंकियों ने सेना पर हमला बोला था। आतंकियों ने सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स(RR) की गाड़ी को तब आईईडी से उड़ाया, जब अरिहाल इलाके में वो पेट्रोलिंग कर रही थी। इस आतंकी घटना में सेना के 9 जवान जख्मी हुए थे वहीं दो जवान मंगलवार सुबह इलाज के दौरान शहीद हो गए। इनमें  नायक अजीत कुमार साहू भी शामिल थे।

जम्मू कश्मीर में ओडिशा के जवान नायक अजित कुमार साहू के शहीद होने पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का ऐलान किया। सीएम पटनायक ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘शहीद साहू ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।’ साथ ही मुख्यमंत्री पटनायक ने ट्वीट भी किया, ‘जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में ओडिशा के जवान अजित कुमार साहू की शहादत से काफी दुखी हूं। बहादुर सिपाही के सर्वोच्च बलिदान को सलाम। मेरी संवेदनाएं एवं प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं।

Naveen Patnaik

@Naveen_Odisha

Deeply saddened by the martyrdom of Odia Jawan Ajit Kumar Sahoo in an encounter with militants in Pulwama district of Jammu and Kashmir. Salute to the supreme sacrifice of the brave solider; my thoughts and prayers are with the bereaved family.

195 people are talking about this
शहीद नायक अजीत कुमार साहू 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। अजीत की शहादत की खबर मंगलवार सुबह उनके घर वालों को फोन के जरिए मिली। शहादत की खबर सुनकर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button