ब्रेकिंग
दिल्ली में कांवड़ शिविरों के लिए बढ़ी अनुदान राशि; बड़े शिविरों को मिलेंगे 15 लाख रुपये, 1200 यूनिट ... बरेली में किराना व्यापारी की निर्मम हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, नशेड़ी आरोपी मोहम्मद अरमान व उसका... फरीदाबाद में पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर पावर ग्रिड टेक्नीशियन ने की आत्महत्या; खेड़ीपुल SHO पर FIR द... पिंपरी चिंचवड़ में हैवानियत! 2 सगी मासूम बहनों से दुष्कर्म, 65 साल का आरोपी रमजान बागवान गिरफ्तार देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवा... उत्तर प्रदेश में कैसे फली-फूली नकल संस्कृति? SP शासनकाल की ढील बनाम योगी सरकार का सख्त नकल विरोधी का... असम में बाढ़ से हाहाकार! मौतों का आंकड़ा 68 पहुंचा, उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट बिहार, असम और राजस्थान में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस; CJP प्रवक्ता सौरव दास का बड़ा... जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बड़ा खुलासा! जेपी नड्डा ने दिया था धर्मेंद्र प्रधान का विभाग बदलने का ऑफर, सीज... गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा...
देश

योग में कैंसर जैसे असाध्य रोग को ठीक करने की शक्ति: सिंघल

नई दिल्लीः योग से व्यक्ति न केवल निरोगी रहता है बल्कि इसमें कैंसर जैसे असाध्य समझे जाने वाले रोग को भी ठीक करने की शक्ति है। पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को पंजाबी बाग स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में योग दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर अस्पताल में ‘योग भगाए रोग’ विषय पर एक विशेष सत्र का भी आयोजन किया गया।

अस्पताल के प्रधान अतुल सिंघल ने सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि योग से व्यक्ति न केवल निरोगी रह सकता है, इसे करने से गंभीर से गंभीर रोग को ठीक भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग में कैंसर जैसे जानलेवा असाध्य रोग को भी ठीक करने की शक्ति है।

सिंघल ने बताया कि अस्पताल में कैंसर मरीजों और उनकी देखभाल में लगे परिजनों को रोजाना सुबह नियमित रुप से डेढ़ घंटे तक योग कराया जाता है। इस योग कक्षा को जाने माने योगाचार्य और कैंसर रोग विशेषज्ञ मुकुंद वाणी संचालित करते हैं। अस्पताल के प्रमुख वैद्य देव मुरारी ने कहा कि कैंसर रोग के उपचार में जड़ी बूटियों के अलावा योग प्राणायाम, खान पान और व्यक्ति की जीवन शैली का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है।

योग दिवस के मौके पर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में कैंसर से ठीक हो चुके मरीजों के अलावा संस्थापक न्यासियों शंकर दास बंसल, नरेश पाल गर्ग, विजय बंसल और जगदीश राय गोयल आदि ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button