ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
टेक्नोलॉजी

Facebook Messenger लाएगा फॉरवर्ड मैसेज फीचर, एक बार में मात्र इतने लोगों को कर पाएंगे मैसेज

नई दिल्ली. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook ने फर्जी और गलत सूचनाओं को फैलने से रोकने की कवायद शुरू की है। इसके लिए Facebook अपने चैटिंग ऐप Messenger में कुछ बदलाव करने जा रहा है। दरअसल Facebook की तरफ से WhatsApp की तरह ही Messenger ऐप में भी मैसेज फॉरवर्ड करने की लिमिट तय की जाएगी।

क्या होंगे बदलाव 

Facebook Messenger में फॉरवर्ड मैसेज की अधिकतम लिमिट 5 कर दी गई है। ऐसे में Facebook Messenger  यूजर एक बार में अधिकतम 5 लोगों या फिर समूह को ही मैसेज भेज पाएंगे। Facebook के दावे के मुताबिक फॉरवर्ड मैसेज की अधिकतम सीमा तय करने से फर्जी खबरों पर रोक लगाई जा सकेगी। साथ ही गलत इन्फॉर्मेशन देने वाले ऐप्स के विस्तार को रोका जा सकेगा।

WhatsApp में पेश किया गया था फॉरवर्ड मैसेज फीचर  

Facebook की तरफ से साल 2018 में भारत में WhatsApp में फॉरवर्ड मैसेज फीचर दिया था। इसके बाद इस साल जनवरी में फॉरवर्ड मैसेज फीचर को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया गया है। WhatsApp ने कहा कि सिंगल टाइम में केवल एक ही चैट की जा सकेगी। साथ ही Messenger ऐप में कुछ नए प्राइवेसी फीचर्स को जोड़ा गया है, जो एंड्रॉयड डिवाइ को सपोर्ट करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक अब अगर Messenger ऐप के फॉरवर्ड मैसेंजर में ज्यादा यूजर्स को ऐड करते हैं, तो WhatsApp की तरफ से एक मैसेज आएगा, जिसमें लिखा रहेगा कि अपने फॉरवर्ड मैसेज की अधिकतम सीमा को पार कर लिया है।

फर्जी खबरें रोकने की कोशिश 

Messenger के प्रोडक्ट मैनेजर और डायरेक्टर Jau Sullivan ने बताया कि ग्लोबल स्तर पर कोविड-19 के दौरान फर्जी और गलत सूचनाओं को रोकना एक तरह की चुनौती से कम नही है। लेकिन इसके बावजूद Facebook हर तरह से फर्जी खबरों के विस्तार को रोकने की कोशिश कर रही है। वही इस साल अमेरिका, न्यूजीलैंड में होने वाले हैं, जहां सोशल मीडिया से फर्जी न्यूज फैलना एक बड़ा मुद्दा है। ऐसे में चुनाव से पहले Facebook की तरफ से फुलप्रुफ तैयारी की जा रही है, जिससे फेक न्यूज पर लगाम लगाई जा सके।

Related Articles

Back to top button