ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मनोरंजन

कोर्ट ने जैद विलात्रा को NCB की हिरासत में भेजा, रिया के पिता से CBI ने की पूछताछ

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने जैद विलात्रा को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसको 9 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है। उसके वकील तारक सैय्यद ने कोर्ट के समक्ष एक अर्जी दाखिल करके कहा है कि जैद ने एनसीबी को जो भी बयान दिया है, वह सही या स्वैच्छिक नहीं है। गौरतलब है कि एनसीबी ने बुधवार को दो लोगों जैद विलात्रा और अब्दुल बासित परिहार को गिरफ्तार था। परिहार का संबंध सैमुअल मिरांडा से बताया जा रहा है। सैमुअल मिरांडा पर मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती के कहने पर ड्रग्स खरीदने का आरोप है

वहीं, दूसरी ओर बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में मीडिया ट्रायल के खिलाफ कार्रवाई की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि वह मौत के संबंध में जांच की रिपोर्टिंग में संयम बरतें और जिससे किसी भी तरह से जांच में बाधा न आए।

सुशांत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) की टीम आज मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से लगातार तीसरे दिन पूछताछ की गई। इसके अलावा सुशांत के कुक नीरज और केशव भी पूछताछ की गई। सुशांत की डॉक्टर सुसान वाकर भी पूछताछ के लिए डीआरडीओ के गेस्ट पहुंची थी। सीबीआइ की टीम यहीं ठहरी हुईं हैं। गुरुवार को मामले में सीबीआइ जांच का 14वां दिन था। बुधवार को रिया के पिता से 10 घंटे तक पूछताछ हुई थी। इस दौरान सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, उनके कुक नीरज सिंह, स्टाफ केशव और बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी से भी पूछताछ हुई थी।

 

सीबीआइ रिया से अब तक करीब 35 घंटे पूछताछ कर चुकी है

बता दें कि बुधवार को रिया की मां संध्या और भाई शौविक से पूछताछ नहीं हुई। मंगलवार को रिया के माता-पिता और भाई तीनों से पूछताछ हुई थी। इसके अलावा रिया से सोमवार के बाद से पूछताछ नहीं हुई है। वह अब तक चार बार सीबीआइ के सामने पेश हुई है। सीबीआइ रिया से अब तक करीब 35 घंटे पूछताछ कर चुकी है

 

ईडी ने  माथुर को पूछताछ के लिए बुलाया

वहीं, सुशांत की मौत के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुशांत के दोस्त और एक फर्म में उनके पार्टनर वरुण माथुर को पूछताछ के लिए बुलाया है। वह ईडी के दफ्तर पहुंच गया है। वरुण से मामले में कल भी पूछताछ हुई थी। ईडी ने गोवा के होटल व्यवसायी से पूछताछ कर चुकी है। वह गोवा स्थित होटल टैमरिंड एवं कैफे कोटिंगा का मालिक है। रिया की उसके साथ 2017 की एक चैट ईडी को प्राप्त हुई है

मामले में मुंबई पुलिस को निशाना बनाया गया- अनिल देशमुख

महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि सुशांत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस को निशाना बनाया गया है।  महाराष्ट्र पुलिस और मुंबई पुलिस की बड़ी प्रतिष्ठा है। मुंबई पुलिस की तुलना स्‍कॉटलैंड यार्ड पुलिस से होती है। लेकिन पुलिस की छवि को धूमिल किया है। देशमुख ने कहा कि रिटायर्ड आइपीएस अध‍िकारी ने इसको लेकर जो जनहित याच‍िका दाख‍िल की है, मैं उसका स्‍वागत करता हूं।

Related Articles

Back to top button