ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

संसद में पूछे गए हर सवाल का जवाब देगी सरकार, रोजाना 160 अतारांकित प्रश्‍नों के दिए जाएंगे उत्‍तर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि 14 सितंबर से शुरू हो रहे मानसून सत्र के दौरान संसद में पूछे गए हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि हर दिन 160 अतारांकित सवालों का जवाब दिया जाएगा। सत्र में प्रश्नकाल शामिल नहीं करने पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए सरकारी सूत्रों ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब किसी सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा।

इससे पहले 2009, 2004, 1991, 1976, 1975 और 1962 में भी विभिन्न कारणों से प्रश्नकाल नहीं हुआ था। सरकार का कहना है कि कोविड-19 महामारी की वजह से देश में स्वास्थ्य आपातकाल है और इस सत्र का आयोजन असामान्य परिस्थितियों में किया जा रहा है। सूत्रों की दलील है कि महामारी के दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों की विधानसभाओं में भी प्रश्नकाल नहीं हुआ।

यही नहीं इन राज्यों में विधानसभा सत्रों का आयोजन भी एक से तीन दिनों के लिए किया जा रहा है। उधर, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर लोकतंत्र को कुचलने और संसदीय प्रणाली को बंधक बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस कदम का संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह विरोध करेगी।

बसपा सांसद दानिश अली ने कहा, ‘कोई ट्वीट करता है तो अवमानना होती है, अगर आप सड़कों पर सवाल करते हैं तो राजद्रोह होता है। लोगों के सवाल पूछने के लिए देश की सबसे बड़ी पंचायत बची थी। वहां भी सरकार ने प्रश्नकाल हटा दिया.. यह नए भारत की भयावह तस्वीर है।’ राकांपा प्रवक्ता महेश तापसे ने आरोप लगाया कि विभिन्न मोर्चो पर अपनी असफलता छिपाने को प्रश्नकाल रद करने के लिए भाजपा कोविड-19 महामारी की आड़ ले रही है।

Related Articles

Back to top button