ब्रेकिंग
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद... Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि...
विदेश

भारत चीन तनाव के बीच सेना प्रमुख ने सैनिकों का किया हौसला अफजाई, कहा- देश की नजरें हम पर हैं टिकी

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख सेक्टर में चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भारतीय सैनिकों का हौसला अफजाई किया। नरवणे ने कहा कि पूरा देश इस समय सेना की ओर देख रहा है, ऐसे में हर एक परिस्थितियो में हमें (भारतीय सेना) जोश और देशभक्ति दोनों के साथ काम करने की आवश्यकता है।

बता दें कि सेना प्रमुख नरवणे दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे हुए थे। दो और तीन सितंबर को वो लद्दाख सेक्टर में थे, जहां उन्होंने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। भारतीय और चीनी सेनाएं तीन महीन से अधिक समय से गतिरोध एवं तनाव की स्थिति में हैं।

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार भारत चीन सीमा के पास सैनिकों को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख ने सैनिकों से कहा कि देश के लोगों की नजरें हम पर टिकी हैं। लद्दाख सेक्टर में विभिन्न अभियानों में सैनिकों के योगदान की प्रशंसा करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि सैनिकों को जुनून के साथ-साथ धैर्य और आत्म-नियंत्रण के साथ काम करना आवश्यक है। सेना प्रमुख ने कहा कि जोश के साथ तुमको धीरज और संयम से काम लेना है।

समाचार एजेंसी एएनआइ को दिए खास इंटरव्यू में सेना प्रमुख ने शुक्रवार को कहा था कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर स्थिति ‘थोड़ी तनावपूर्ण है, जिसके कारण भारत की सुरक्षा और अखंडता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेना तैनात की गई है।

Related Articles

Back to top button