ब्रेकिंग
Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2... Jalandhar News Today: पार्क खेलने गया 14 साल का अर्जुन 3 दिन बाद मिला; भार्गव कैंप पुलिस जांच में जु... Ludhiana News Today: NHRC मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल का जेल दौरा; बंदियों के खाने की गुणवत्ता और स्किल डे...
देश

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आइटीबीपी जवानों ने की एएसआइ की पिटाई

कोंडागांव। नारायणपुर जिले में आइटीबीपी के जवानों ने गश्त के दौरान एक एएसआइ की बुरी तरह पिटाई कर दी। घायल एएसआइ को कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती आइटीबीपी 29वें कैंप के एएसआइ गोपाल सिंह के मुताबिक, 10 सितंबर को गश्त के लिए 26 जवान निकले थे। सुबह करीब सात बजे दल के राजकुमार, अमित कुमार, जीडी गणेश गिरी, ओमप्रकाश ने उसे झाड़ियों के पास ले जाकर प्लास्टिक की रस्सियों से बांध दिया और बुरी तरह पीटा। राइफल, मैगजीन और वायरलैस छीन लिया। राजकुमार के मोबाइल पर कोई कॉल आने पर उसकी रस्सियों को खोलकर छोड़ दिया और खाली राइफल लौटा दी।

गोपाल ने बताया कि 29 अगस्त को कैंप में मारपीट की घटना हुई थी। इसमें बीच बचाव करने के कारण ही उसकी पिटाई की गई। ड्यूटी के बाद 11 सितंबर की शाम हेड ऑफिस कोंडागांव पहुंचकर अगले दिन दंडपाल को उसने घटना की जानकारी दी। सीओ ने उन्हें कैंप में रहने कहा। दोपहर 12 बजे कैंप से छुट्टी होने के बाद वह जिला अस्पताल में भर्ती हो गया। घायल एएसआइ उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के नहला सीताराम गांव का निवासी है। आइटीबीपी 29वीं वाहिनी के सीओ समर बहादुर सिंह ने कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। शिकायत प्राप्त होने पर विभागीय कार्रवाई होगी।

नक्सलियों ने टाइगर रिजर्व के रेंज अफसर की हत्या की

वहीं, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे इंद्रावती टाइगर रिजर्व के रेंज अफसर रतिराम पटेल की हत्या कर दी। रेंजर पटेल मजदूरी का भुगतान करने बीजापुर जिले कोंडरोजी गांव गए थे रेंजर पटेल मजदूरी का भुगतान करने के लिए दो फारेस्ट गार्ड के साथ जांगला थाना इलाके के कोंडरोजी गांव गए थे। वहां पहले से मौजूद नक्सलियों ने वनरक्षकों को भगा दिया और रेंजर की हत्या कर दी।

Related Articles

Back to top button